PV Sindhu: भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने बीते दिन गुरुवार को इतिहास रच दिया है। क्यूंकि इंडोनेशिया मास्टर्स में अपना प्री क्वार्टर फाइनल मैच जीत के साथ पीवी सिंधु ने 500 करियर सिंगल्स मैच जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बनकर इतिहास रच दिया है। जबकि पुरुष वर्ग में लक्ष्य सेन ने शानदार जीत दर्ज की है। वहीं किदांबी श्रीकांत के सामने चाउ तिएन चेन की कड़ी चुनौती होने वाली है।
पीवी सिंधु ने हासिल की अपनी 500वीं जीत :-

भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने बीते दिन गुरुवार को इतिहास रच दिया है। क्यूंकि वह अब महिलाओं के सिंगल्स में 500 करियर जीत दर्ज करने वाली पहली भारतीय शटलर बन गईं हैं। इसके चलते हुए उन्होंने इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 500 के प्री-क्वार्टरफाइनल मैच में डेनमार्क की लाइन क्येरसफेल्ट को सीधे गेमों में 21-19, 21-18 से हराकर क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की की है। वहीं इस मैच के अहम पलों में सिंधु पूरी तरह नियंत्रण में दिखाई दी थी। इसके अलावा यह उनकी क्येरसफेल्ट के खिलाफ छठी भिड़ंत में पांचवीं जीत भी थी।
खास क्लब में शामिल हुईं सिंधु :-
भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु की यह जीत सिर्फ एक और मुकाबले की सफलता नहीं थी, बल्कि उनके लिए काफी ऐतिहासिक भी थी। इसके चलते हुए अब सिंधु दुनिया की उन चुनिंदा छह महिला सिंगल्स खिलाड़ियों में शामिल हो गई हैं जिन्होंने 500 जीत के आंकड़ें को छुआ है। वहीं इस खास क्लब में अभी तक राचानोक इंतानोन, ताई त्ज़ु यिंग, अकाने यामागुची, कैरोलिना मारिन और पेट्या नेडेलचेवा जैसी दिग्गज खिलाड़ियों का ही नाम शामिल था।

इसके अलावा अब महिलाओं के सिंगल्स में 500 जीत के साथ-साथ सिंधु की कुल करियर जीतों की संख्या अब 516 हो गई है। इसमें उनके शुरुआती करियर के दौरान टीम इवेंट्स में खेले गए डबल्स मुकाबलों की जीत भी शामिल है। इसके अलावा बीडब्ल्यूएफ टूर पर उनका रिकॉर्ड भी बेहद शानदार रहा है। क्यूंकि यहां पर उन्होंने 456 मैच जीते हैं और 227 में हार का सामना किया है। लेकिन अब उनकी आगे की राह आसान नहीं होने वाली है।

क्यूंकि अब क्वार्टर फाइनल मैच में विश्व रैंकिंग में 13वें स्थान पर काबिज सिंधु का सामना टूर्नामेंट की शीर्ष वरीयता प्राप्त और विश्व नंबर-4 चीन की चेन यू फेई से होने वाला है। इसके अलावा पुरुष वर्ग में लक्ष्य सेन ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सातवीं वरीयता प्राप्त हांगकांग के विश्व नंबर-42 जेसन गुनावन को महज 33 मिनट में 21-10, 21-11 से हरा दिया है।
किदांबी श्रीकांत के सामने है कड़ी चुनौती :-

इसके अलावा आज के अन्य अहम मैच में किदांबी श्रीकांत को कड़ी परीक्षा से गुजरना पड़ेगा। क्यूंकि इस मैच में गैर-वरीय भारतीय खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत का सामना चौथी वरीयता प्राप्त ताइवान के चाउ तिएन चेन से होने वाला है। वहीं इस मैच को इस दौर के सबसे मुश्किल मुकाबलों में से एक माना जा रहा है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

