बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) का 4.2 वर्जन हाल ही में रिलीज़ किया गया है, जिसमें खिलाड़ियों को फैंटेसी-आधारित Primewood Genesis मोड खेलने का मौका मिला। इसी के साथ अब गेमिंग कम्युनिटी की उत्सुकता अगले बड़े अपडेट यानी BGMI 4.3 को लेकर बढ़ गई है। खिलाड़ी जानना चाहते हैं कि यह अपडेट कब तक आएगा और इसमें कौन-से नए फीचर्स और बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
BGMI 4.3 अपडेट की संभावित रिलीज़ डेट
फिलहाल Krafton ने BGMI 4.3 अपडेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, पिछले अपडेट्स के शेड्यूल पर नज़र डालें तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह अपडेट कब लॉन्च हो सकता है। आमतौर पर BGMI के मेजर अपडेट लगभग हर 8 हफ्ते में जारी किए जाते हैं। संभावित लॉन्च डेट: 16 मार्च 2026 हो सकता है।
प्लेटफॉर्म-वाइज अपडेट रोलआउट
- Android (Google Play Store): सुबह के समय
- iOS (Apple App Store): दोपहर में
BGMI 4.3 अपडेट में क्या-क्या नया देखने को मिल सकता है? (Expected Features)
BGMI 4.3 को कोर गेमप्ले के लिए एक अहम अपडेट माना जा रहा है। अभी तक थीम को लेकर पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कुछ लीक और रिपोर्ट्स के आधार पर अपडेट में कई नए फीचर्स की उम्मीद की जा रही है। जो ऐड हो सकते है।
1. नया थीम्ड मोड और स्पेशल वाहन
Primewood Genesis मोड की जगह एक बिल्कुल नया थीम्ड मोड पेश किया जा सकता है। इसमें नए गेमप्ले एलिमेंट्स, इंटरएक्टिव लोकेशंस और Erangel मैप पर खास लूट ज़ोन शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, थीम से जुड़े नए और यूनिक वाहन भी गेम में जोड़े जाने की संभावना है।
2. हथियारों में बैलेंसिंग बदलाव
हर बड़े अपडेट की तरह इस बार भी हथियारों के संतुलन में बदलाव देखने को मिल सकता है। कुछ ज्यादा ताकतवर गन्स को नर्फ किया जा सकता है, जबकि कम इस्तेमाल होने वाले वेपन(weapons) का बफ मिलने की उम्मीद है। रीकॉइल, डैमेज और फायर रेट में बदलाव से गेम की मेटा में बदलाव आ सकता है।
3. WOW और Metro Royale मोड में बड़े सुधार
- World of Wonder (WOW): क्रिएटर्स के लिए नए टूल्स और एसेट्स जोड़े जा सकते हैं, जिससे कस्टम मैप्स पहले से ज्यादा एडवांस और इंटरएक्टिव बनेंगे।
- Metro Royale: इस मोड में नए गियर, दमदार बॉस फाइट्स और मैप से जुड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिससे एक्सट्रैक्शन-स्टाइल गेमप्ले और ज्यादा रोमांचक हो जाएगा।

