WPL के चौथे सीजन के 17वें मुकाबले में अब तक सिर्फ एक टीम ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की है। वहीं बाकी की 2 जगहों के लिए चारों टीमें रेस में शामिल हैं। मंगलवार को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स टीम की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर गुजरात जाएंट्स के खिलाफ खेले गए मैच में भारी जुर्माने का सामना करना पड़ा है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को जहां तीन रनों की करीबी हार का सामना करना पड़ा, तो वहीं उनके लिए प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए आखिरी मैच में जीत हासिल करना बहुत आवश्यक है।
गुजरात जाएंट्स के खिलाफ खेलते हुए जेमिमा पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना
27 जनवरी को गुजरात जाएंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स टीम समय पर अपने ओवर समाप्त करने में विफल रही थी। मुकाबला खत्म होने के बाद WPL मैच ऑफिशियल्स ने इस मामले को ध्यान में रखते हुए DC-W की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर जुर्माना लगाने का कड़ा फैसला लिया। इस सीजन में जेमिमा की ओवर रेट के मामले में यह पहली गलती थी। इसे ध्यान में रखते हुए उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले गेंदबाजी की थी। इस दौरान गुजरात जाएंट्स ने 20 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 174 रनों का स्कोर बनाया था। वहीं जवाब में इस स्कोर का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 19वें ओवर तक 166 रन बना लिए थे। वहीं आखिरी ओवर में जीत के लिए उन्हें मात्र 9 रन बनाने थे, लेकिन वह सिर्फ 5 रन ही बना पाई और इस मुकाबले में DC-W की टीम को 3 रनों से हार का सामना करना पड़ा था ।
मैच के बाद जेमिमा रोड्रिग्स बयान
मैच के बाद रोड्रिग्स ने कहा, “सबसे पहले स्नेह राणा और निकी ने जिस तरह से खेला, उसकी मैं तारीफ करती हूं। यह शानदार था। ऐसी चीजें होती रहती हैं, लेकिन अगर हम जीत के साथ अंत करते तो और भी अच्छा होता। हालांकि, सोफी डिवाइन ने अंतिम ओवर में अपना संयम बनाए रखा और नौ रनों का बचाव करते हुए गुजरात जायंट्स को जीत दिलाई और दिल्ली के खिलाफ सीजन की दूसरी जीत पूरी की।”
प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी जिंदा हैं। ऐसे में रोड्रिग्स ने आखिरी मैच से पहले आत्मविश्वास से भरे लहजे में कहा, “वह मैच बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। हमारे लिए एकजुट होना जरूरी होगा। हम अभी भी टूर्नामेंट में हैं और लड़ते रहेंगे।”
यह भी पढ़े: WPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप 7 बल्लेबाज़
लीग स्टेज में अपना आखिरी मुकाबला यूपी वॉरियर्स के खिलाफ खेलेगी DC-W की टीम
WPL 2026 में DC-W की टीम को अभी एक और मुकाबला खेलना है, जिसमें उनका सामना 1 फरवरी को यूपी वॉरियर्स की टीम से होगा। इस मैच को जीतने के बाद उनके 8 अंक हो जाएंगे और दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। यदि इसमें दिल्ली कैपिटल्स को हार मिलती है, तो गुजरात जाएंट्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ और आरसीबी को यूपी वॉरियर्स के खिलाफ बड़े अंतर से मुकाबला जीतना होगा। इस स्थिति में नेट रन रेट का बहुत बड़ा रोल होगा।

