Garena ने 14 जनवरी 2026 को Free Fire OB52 अपडेट को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया था। इस अपडेट में Free Fire और Free Fire MAX दोनों के लिए कई नए फीचर्स और सुधार जोड़े गए। OB52 के रिलीज़ होते ही अब गेमिंग कम्युनिटी की नज़र अगले बड़े अपडेट Free Fire OB53 पर टिक गई है, खासकर इसके Advance Server की संभावित लॉन्च डेट को लेकर।
हर बड़े अपडेट से पहले की तरह, Garena इस बार भी OB53 के लिए Advance Server जारी कर सकता है। इस सर्वर के ज़रिए कुछ चुने हुए खिलाड़ियों को नए फीचर्स पहले आज़माने और अपने सुझाव देने का मौका मिलता है।
Free Fire OB53 Advance Server संभावित रिलीज़ डेट
Garena के पुराने अपडेट पैटर्न और तय शेड्यूल को देखते हुए, Free Fire OB53 अपडेट के मार्च 2026 में आने की संभावना जताई जा रही है। इसी के साथ, अनुमान लगाया जा रहा है कि OB53 Advance Server 20 फरवरी 2026 के आसपास लाइव हो सकता है।
Advance Server पर खिलाड़ियों को नए कंटेंट, अपकमिंग इवेंट्स और गेमप्ले बदलावों को आधिकारिक रिलीज़ से पहले एक्सपीरियंस करने का मौका मिलता है।
Advance Server में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को Free Fire की आधिकारिक Advance Server वेबसाइट पर जाकर Facebook या Google अकाउंट (जो गेम ID से लिंक हो) के माध्यम से लॉगिन करना होगा। रजिस्ट्रेशन पूरा करने और वैध ईमेल आईडी दर्ज करने के बाद ही योग्य खिलाड़ियों को Activation Code मिलने की संभावना होती है, जिसके बिना सर्वर एक्सेस संभव नहीं होता।
इस बात का आपको हमेसा याद रखना है कि Garena सीमित संख्या में ही एक्टिवेशन कोड जारी करता है, इसलिए सभी खिलाड़ियों को एडवांस सर्वर का मौका मिलना ज़रूरी नहीं है।
Free Fire OB53 में गिंटामा कोलैबोरेशन की चर्चाएं
डेटामाइनिंग से सामने आई कुछ जानकारियों के मुताबिक, Free Fire OB53 अपडेट में मशहूर एनीमे “Gintama” के साथ कोलैबोरेशन देखने को मिल सकता है। अगर यह लीक सही साबित होती है, तो खिलाड़ियों को एनीमे-थीम पर आधारित कई नए कॉस्मेटिक आइटम्स मिल सकते हैं।
लीक के अनुसार संभावित आइटम्स में शामिल हो सकते हैं:
- Hijikata Bundle
- Sakata Bundle
- Gintama थीम वाली Fist Skin
इसके अलावा, लिमिटेड टाइम इवेंट्स और एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड्स के आने की भी संभावना है। हालांकि, Garena ने अब तक इस कोलैबोरेशन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

