इस बार टीम इंडिया ने अपना छठा U-19 वर्ल्ड कप का टाइटल जीता है। फाइनल मुकाबले में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को हाल ही में खत्म हुए ICC अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप में चैंपियन बनी भारतीय टीम के तीन खिलाड़ियों में शामिल करते हुए टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ XI में चुना गया है। इस आर्टिकल में हम आपको एक्सपर्ट के द्वारा चुने गए खिलाडियों के बारे में बताएंगे।
ये हैं U 19 वर्ल्ड कप के बाद चुनी गयी बेस्ट प्लेइंग XI
सूर्यवंशी ने फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों पर शानदार 175 रन बनाए थे और इसी बेहतरीन प्रदर्शन के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी घोषित किया गया। उनके साथ इस 12 सदस्यीय टीम में भारत के कनिष्क चौहान और हेनिल पटेल को भी जगह मिली है। चौहान ने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया, जबकि पटेल ने कुल 11 विकेट चटकाए, जिनमें अमेरिका के खिलाफ 5 रन देकर 16 विकेट लेने का प्रदर्शन खास रहा।
उपविजेता इंग्लैंड के भी तीन खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा बने हैं। थॉमस रयू को कप्तान और विकेटकीपर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रयू ने टूर्नामेंट में कुल 330 रन बनाए और उनका औसत 66 रहा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में खेली गई शतकीय पारी शामिल है। उनके साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज मैनी लम्सडेन (16 विकेट) और सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बेन मेयस (444 रन) को भी चुना गया है। मेयस ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 191 रनों की यादगार पारी खेली थी।
बेन मेयस ICC अंडर-19 विश्व कप इतिहास के सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर की बराबरी करने से सिर्फ एक रन से पीछे रह गए। यह रिकॉर्ड कुछ दिन पहले श्रीलंका के वीरन चामुदिता ने बनाया था, जिन्हें भी इस टीम में शामिल किया गया है। विरान चामुदिता ने जापान के खिलाफ 192 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी, जिसमें 26 चौके और एक छक्का शामिल था।
अफगानिस्तान के फैसल खान शिनोज़ादा और नूरिस्तानी ओमरज़ई को भी सेमीफाइनल तक टीम को पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने के कारण चुना गया है। फैसल ने आयरलैंड और भारत के खिलाफ लगातार दो शतक जड़े, जबकि नूरिस्तानी ने कुल 14 विकेट लिए, जिनमें तंजानिया के खिलाफ 5/9 का शानदार प्रदर्शन शामिल रहा।
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ओलिवर पीक ने भी टूर्नामेंट में दो शतक लगाए। एक वेस्टइंडीज के खिलाफ और दूसरा इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में। इसके अलावा पाकिस्तान के अली रज़ा और वेस्टइंडीज के विटल लॉज़ भी चयनित खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं।
अली रज़ा ने 13.92 की औसत से 13 विकेट हासिल किए और उनकी इकॉनमी चार रन प्रति ओवर से थोड़ी अधिक रही। वहीं जमैका के बाएं हाथ के स्पिनर विटल लॉज़ ने पांच मैचों में कुल 10 विकेट अपने नाम किए।
ICC अंडर-19 पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 में टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ टीम के बारे में जानें
- वैभव सूर्यवंशी (भारत)
- विरान चामुदिथा (श्रीलंका)
- फैसल ख़ान शिनोज़ादा (अफ़ग़ानिस्तान)
- थॉमस रेव (विकेटकीपर, कप्तान) (इंग्लैंड)
- ओलिवर पीक (ऑस्ट्रेलिया)
- बेन मेयस (इंग्लैंड)
- कनिष्क चौहान (भारत)
- हेनिल पटेल (भारत)
- नूरिस्तानी उमरज़ई (अफ़ग़ानिस्तान)
- विटेल लॉज़ (वेस्ट इंडीज)
- अली रज़ा (पाकिस्तान)
- मैनी लम्सडन (इंग्लैंड)
चयन समिति में इयान बिशप (संयोजक), लीडिया ग्रीनवे, एंडी फ्लावर और टेलफोर्ड वाइस मौजूद रहें।

