Highest Individual Scores in IPL की सूची में क्रिस गेल की 175* रन की पारी अब भी नंबर एक पर कायम है।
आईपीएल (IPL) में हर सीजन कई बड़ी पारियां देखने को मिलती हैं, लेकिन कुछ बल्लेबाज ऐसे भी रहे हैं, जिन्होंने अकेले दम पर इतना बड़ा स्कोर बनाया कि मैच पूरी तरह एकतरफा हो गया। इन पारियों ने न सिर्फ टीम को जीत दिलाई, बल्कि खिलाड़ियों को भी रिकॉर्ड बुक में खास जगह दिला दी।
आईपीएल 2026 में केएल राहुल ने 152* रनों की पारी खेलकर आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बने। हालांकि, टी20 क्रिकेट में इतने लंबे समय तक टिककर तेज रन बनाना आसान नहीं होता, फिर भी कई बल्लेबाजों ने यह कर दिखाया है। यहाँ हम आपको आईपीएल इतिहास में खेली गई टॉप 10 सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारियों की जानकारी रहे हैं।
ये हैं आईपीएल इतिहास की 10 सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारियां
1. क्रिस गेल – 175* रन

आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है, जो T20 क्रिकेट इतिहास में भी किसी बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी है। गेल ने 2013 में पुणे के खिलाफ 66 गेंदों पर 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 13 चौके और 17 छक्के भी लगाए।
गेल की इस आक्रामक पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 263 रन बनाए थे, जो 2024 से पहले तक आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा टोटल था। उस मुकाबले में RCB को 130 रनों से बड़ी जीत भी मिली थी।
2. ब्रेंडन मैक्कुलम – 158* रन

कीवी बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्कुलम ने 2008 में आईपीएल इतिहास के पहले ही मैच में RCB के खिलाफ 73 गेंदों पर 158 रन की बड़ी पारी खेली थी, जिसमें 10 चौके और 13 छक्के भी शामिल रहे। यह क्रिस गेल की 175 रनों की पारी से पहले लंबे समय तक आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी भी रही।
मैक्कुलम की इस धमाकेदार पारी की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 222/3 का स्कोर बनाया था और 140 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। आईपीएल के पहले ही मैच में खेली गई इस पारी ने पूरे टूर्नामेंट को दुनिया भर में पॉपुलर बना दिया था।
3. केएल राहुल – 152* रन

केएल राहुल ने आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से ओपनिंग करते हुए दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ 67 गेंदों में 152* रनों की बड़ी और नाबाद पारी खेलकर इतिहास रच दिया। इसके साथ वह आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए।
केएल ने अपनी इस बेहतरीन पारी में 226.86 के स्ट्राइक रेट से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 16 चौके और 9 छक्के लगाए। उनकी इस ऐतिहासिक पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब के खिलाफ 264/2 का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जो इस टीम का आईपीएल में सबसे बड़ा टोटल भी बना।
4. अभिषेक शर्मा – 141 रन

अभिषेक शर्मा आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने 2025 में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 55 गेंदों पर 141 रन की तूफानी पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 14 चौके और 10 छक्के लगाए और शुरुआत से ही गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। उनकी इस आक्रामक पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने 246 रनों का टारगेट 9 गेंदें बाकी रहते हुए ही चेज कर लिया था और 8 विकेट से आसान जीत हासिल की थी।
4. क्विंटन डी कॉक – 140* रन
दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 70 गेंदों पर 140 रन की शानदार पारी खेली थी, जिसमें 10 चौके और 10 छक्के भी शामिल रहे। डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए उस मुकाबले में उन्होंने केएल राहुल के साथ 210 रनों की नाबाद साझेदारी की थी।
डी कॉक की इस शानदार पारी की वजह से लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 20 ओवरों में 210/0 का बड़ा स्कोर बनाया था और सिर्फ 2 रन के करीबी अंतर से जीत हासिल की थी।
6. अभिषेक शर्मा – 135* रन
अभिषेक शर्मा ने आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 68 गेंदों में 135* रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 10 छक्के शामिल रहे। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 242/2 का बड़ा स्कोर बनाया और बाद में 47 रनों से जीत दर्ज की।
7. एबी डी विलियर्स – 133* रन
एबी डी विलियर्स ने 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 59 गेंदों पर 133* रन की बड़ी पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 19 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के लगाए थे। यह पारी आज भी RCB फैंस के जेहन में जरूर होगा।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में डिविलियर्स ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 215 रनों की नाबाद साझेदारी की थी और RCB को 235/1 के स्कोर तक पहुंचा था। इस मुकाबले में उनकी टीम को 39 रनों की बड़े अंतर से जीत मिली थी।
8. केएल राहुल – 132* रन
केएल राहुल ने 2020 में पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ 69 गेंदों पर 132* रन की शानदार पारी खेली थी, जिसमें 14 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। दुबई में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने शुरू से अंत तक क्रीज संभालकर रखी और लगातार रन बनाते रहे।
राहुल की इस पारी की बदौलत पंजाब की टीम ने 3 विकेट खोकर 206 रन बनाए थे, जिससे विपक्षी टीम पूरी तरह से दबाव में आ गया था। इस मुकाबले में 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB की पूरी टीम मात्र 109 रनों पर ऑलआउट हो गई थी और PBKS को 97 रनों से जीत मिली थी।
9. एबी डी विलियर्स – 129* रन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए एबी डी विलियर्स ने 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ 52 गेंदों पर 129* रन की तूफानी पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 12 छक्के लगाए, जिसके चलते कुछ ही ओवरों में यह मैच लगभग एकतरफा हो गया था।
डी विलियर्स की इस आक्रामक के चलते RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 248/3 का स्कोर बना दिया था। जवाब में उतरी सुरेश रैना की कप्तानी वाली गुजरात लायंस सिर्फ 104 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी, जिससे कोहली की कप्तानी वाली टीम को 144 रनों से बड़ी जीत मिली थी।
10. शुभमन गिल – 129 रन
शुभमन गिल ने 2023 में गुजरात टाइटंस (GT) की ओर से मुंबई के खिलाफ 60 गेंदों पर 129 रन की बड़ी पारी खेली थी, जिसमें 7 चौके और 10 छक्के शामिल रहे। उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत में संभलकर खेला और बाद में तेजी से रन बटोरे।
अहमदाबाद में गिल की इस शतकीय पारी की बदौलत गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर 233 रन बनाए थे। जवाब में उतरी मुंबई इंडियंस सिर्फ 171 रनों पर ऑलआउट हो गई थी, जिसके चलते GT को 62 रनों से बड़ी जीत मिली थी।
आईपीएल इतिहास की 10 सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारियां (Highest Individual Scores in IPL) की यह लिस्ट बताती है कि आईपीएल में एक बल्लेबाज अकेले दम पर मैच का पूरा माहौल बदल सकता है। इन पारियों ने न सिर्फ रिकॉर्ड बुक में अपनी जगह बनाई, बल्कि फैंस को कई यादगार पल भी दिए।
(Note: यहां दिए गए सभी आंकड़े आईपीएल 2026 का फाइनल समाप्त होने तक अपडेटेड हैं।)
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

