Most POTM in T20 World Cup: ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 20 फरवरी को ग्रुप स्टेज का लास्ट मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच खेला गया था। जिम्बाब्वे और श्रीलंका से मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया पहले ही सुपर 8 की दौड़ से बाहर हो चुकी थी। हालांकि, टीम ने ओमान के खिलाफ शानदार जीत के साथ अपने इस सीजन के ग्रुप स्टेज में समापन किया। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 9 विकेट से अपने नाम किया। इस मुकाबले में कंगारू टीम के अनुभवी लेग स्पिनर Adam Zampa ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही बहुत से रिकॉर्ड अपने नाम भी किया।
एडम जैम्पा ने रचा नया कीर्तिमान
ओमान के खिलाफ खेले गए मैच में Adam Zampa ने 3 ओवर 2 गेंद में गेंदबाजी करते हुए केवल 21 रन देकर 4 विकेट झटके थे। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड के लिए चुना गया था। इसी उपलब्धि के साथ उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। जैम्पा अब टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनके खाते में अब कुल 6 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिल चुके हैं।
इस मामले में उन्होंने महेला जयवर्धने, क्रिस गेल और शेन वाटसन को भी पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम टी20 वर्ल्ड कप में 5 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड हैं। वहीं, इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने का रिकॉर्ड भारतीय के विराट कोहली के पास है, जिन्होंने 35 मुकाबलों में 8 POTM हासिल किया है।
एडम जैम्पा ने राशिद खान को भी छोड़ा पीछे
ऑस्ट्रेलिया के 33 वर्षीय Adam Zampa ने ओमान के खिलाफ 4 विकेट चटकाते ही अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान के रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है। टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जैम्पा अब राशिद से आगे निकल गए हैं। इस उपलब्धि के साथ ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज टूर्नामेंट के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
जैम्पा के नाम अब टी20 वर्ल्ड कप के 25 मैचों में 44 विकेट दर्ज हैं, जबकि राशिद खान ने 27 मुकाबलों में 43 विकेट हासिल दर्ज हैं। वहीं, इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बांग्लादेश के शाकिब अल हसन के नाम है, जिन्होंने 43 मैचों में 50 विकेट लिए हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
Q1: T20 World Cup में सबसे ज्यादा POTM किसके नाम है?
उतर- विराट कोहली के नाम 8 POTM हैं
Q2: Adam Zampa ने T20 World Cup में कितने विकेट लिए हैं
उतर- 44 विकेट
Q3: T20 World Cup में सबसे ज्यादा विकेट किसने लिए हैं?
उतर- शाकिब अल हसन ने 50 विकेट लिए हैं

