legends league cricket 2026: 11 मार्च से शुरू होने वाले लीजेंड्स लीग क्रिकेट के नए सीजन के मुकाबले हल्द्वानी, कोयंबटूर, अमृतसर और ग्वालियर के स्टेडियमों में आयोजित किए जाएंगे। इस टूर्नामेंट में इस बार मुंबई स्पार्टन्स और इंडिया कैप्टन्स के अलावा कोणार्क सूर्या ओडिशा, सदर्न सुपर स्टार्स, इंडिया टाइगर्स और रॉयल राइडर्स पंजाब की टीमें भी भाग लेंगी और मैदान पर अपनी चुनौती पेश करती नजर आएंगी।
इस सीजन में शामिल प्रमुख खिलाड़ियों की बात करें तो , सुरेश रैना, रॉस टेलर, रविचंद्रन अश्विन, मार्टिन गुप्टिल, हरभजन सिंह, हाशिम अमला, क्रिस गेल और दिनेश कार्तिक जैसे अनुभवी खिलाड़ी इसमें खेलते दिखाई देंगे। इन दिग्गजों को एक बार फिर मैदान पर देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं।
लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2026 में भाग लेने वाली सभी टीमें
1. इंडिया टाइगर्स: क्रिस गेल, रॉबिन उथप्पा, तिलकरत्ने दिलशान, पवन नेगी, अमितोज सिंह, अकालंका गणेगामा, समित पटेल, शाहबाज नदीम, अंबाती रायडू, जीवन मेंडिस, मिलिंदा सिरिवर्दना, कुलदीप हुड्डा, थिलन तुषारा, अभिमन्यु मिथुन, शादाब जकाती, अबू नेचिम, किर्क एडवर्ड्स, कमाउ लेवरॉक, सुमित सिंह, अमित पौनीकर।
2. मुंबई स्पार्टन्स: सुरेश रैना, कार्लोस ब्रैथवेट, एस श्रीसंत, मनन शर्मा, चैडविक वाल्टन, इसुरु उदाना, बिपुल शर्मा, शोएब खान, भरत चिपली, अमित वर्मा, सुबोध बटी, केसी करियप्पा, असद पठान, फैज फजल, ईश्वर चौधरी, जयकिशन कोलसावाला।
3. इंडिया कैप्टन: इरफान पठान, हाशिम अमला, लाहिरू थिरिमाने, हैमिल्टन मसाकाद्जा, परविंदर अवाना, असेला गुणरत्ने, इकबाल अब्दुल्ला, श्रीवत्स गोस्वामी, दिवेश पठानिया, बलतेज सिंह ढांडा, अभिषेक सकुजा, प्रियांक पांचाल, कुलदीप हुड्डा, रॉबिन बिष्ट, राजेश बिश्नोई, शेल्डन जैक्सन।
4. कोणार्क सूर्या ओडिशा: आर अश्विन, बेन डंक, रॉस टेलर, पीयूष चावला, चंद्रपाल हेमराज, मिगुएल कमिंस, जर्मेन ब्लैकवुड, लसिथ लक्षण, केनर लुईस, जेसल करिया, रयाद एमरिट, अंकित सिंह राजपूत, सुरैन ठाकर, अक्षय वाखरे, इम्तियाज अहमद, विकास टोकस, मोनू कुमार, ऋतुराज राजीव सिंह, जुनैद सिद्दीकी, मलिंडा पुष्पकुमारा, चिराग गांधी।
5. साउथर्न सुपर स्टार्स: हरभजन सिंह, मार्टिन गुप्टिल, दिनेश कार्तिक, सौरभ तिवारी, दिलशान मुनवीरा, वकारुल्लाह इशाक, हामिद हसन, सरबजीत लड्डा, सिद्धार्थ त्रिवेदी, राहुल यादव, सुदीप त्यागी।
6. रॉयल राइडर्स पंजाब: चेतेश्वर पुजारा, थिसारा परेरा, ऋषि धवन, एंजेलो परेरा, चतुरंगा डी सिल्वा, ट्रेवोन ग्रिफिथ, सीकुगे प्रसन्ना, असगर अफगान, मार्क डानयाल, विलियम पर्किंस, अनुरीत सिंह, फरमान अहमद, अयान खान, एम.एस शहजाद, पवन सुयाल, सरुल कंवर, आफताब आलम, समीउल्लाह शिनवारी।
लीजेंड्स लीग क्रिकेट फ्री में लाइव कहां देख सकते हैं
लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2026 के मैचों का सीधा प्रसारण टीवी पर सोनी नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकते हैं।
लीजेंड्स लीग क्रिकेट का लाइव स्ट्रीम कहां देख सकते हैं
लीजेंड्स लीग क्रिकेट का लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और फैनकोड ऐप के जरिए भी आसानी से देख सकते हैं।

