ICC tournament title: भारतीय क्रिकेट टीम ने अभी हाल ही में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेलते हुए टी-20 विश्व कप 2026 का खिताब जीता था। इसके अलावा इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को भारतीय क्रिकेट टीम ने तीसरी बार जीता है। क्यूंकि इससे पहले भारत ने इसको साल 2007 और 2024 में भी जीता था।
वहीं अब अपनी कप्तानी में इस टूर्नामेंट को जीतकर सूर्यकुमार यादव आईसीसी टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज कप्तानों की सूची में भी शामिल हो गए हैं। आइए इन कप्तानों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. इमरान खान : 39 साल और 172 दिन, वनडे विश्व कप :-
इस सूची में पहले पायदान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इमरान खान का नाम आता है। क्यूंकि वह ICC ट्रॉफी जीतने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान हैं। पाकिस्तान के इस पूर्व स्टार ऑलराउंडर ने 39 साल और 172 दिन की उम्र में साल 1992 में अपनी टीम को वनडे विश्व कप का खिताब दिलाया था।

उस समय फाइनल मैच में पाकिस्तान की टीम ने इंग्लैंड की टीम को 22 रनों से हराकर अपना पहला और एकमात्र वनडे विश्व कप का खिताब जीता था। वहीं इस आईसीसी ट्रॉफी के अलावा पाकिस्तान ने टी-20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती हुई है।
2. रोहित शर्मा : 37 साल और 313 दिन, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का नाम आता है। क्यूंकि उनकी अगुवाई में ही भारत ने साल 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था।

तब इसके फाइनल मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 50 ओवर के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 251 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में भारतीय टीम ने अपने कप्तान रोहित शर्मा के 76 रन और श्रेयस अय्यर के 48 रनों की पारियों के दम पर केवल 49 ओवर में ही उस लक्ष्य को हासिल कर लिया था। तब यह फाइनल मैच दुबई में खेला गया था।
3. रोहित शर्मा : 37 साल और 60 दिन, आईसीसी टी-20 विश्व कप :-
इसके अलावा इससे पहले टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2024 में टी-20 विश्व कप का खिताब भी जीता था। क्यूंकि उन्होंने साल 2024 में कुल 37 साल और 60 दिन की उम्र में अपने नेतृत्व में भारत को विश्व विजेता भी बनाया था।

उस समय बारबाडोस में खेले गए फाइनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम को केवल 7 रन से हराकर अपना दूसरा टी-20 विश्व कप का खिताब जीता था। वहीं उस टूर्नामेंट में सबसे दिलचस्प बात यह थी कि तब भारतीय टीम ने अपने सभी मैच जीते थे।
4. सूर्यकुमार यादव : 35 साल और 175 दिन, आईसीसी टी-20 विश्व कप :-
भारतीय क्रिकेट टीम ने अभी हाल ही में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी-20 विश्व कप 2026 का खिताब जीता था। तब उस समय सूर्यकुमार यादव की उम्र 35 साल और 175 दिन थी। इस बार यह फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से संजू सैमसन (89) और अभिषेक शर्मा (52) ने काफी शानदार पारियां खेली थी।

इसके अलावा इस मैच में नंबर-3 पर खेलते हुए ईशान किशन ने भी अर्धशतक (54) लगाया था। इस मैच में अपने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में कीवी टीम केवल 159 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

