IPL Record: दुनिया की सबसे पॉपुलर लीग आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई थी। तब इस लीग के पहले सीजन को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने कंगारू टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी शेन वार्न की कप्तानी में जीता था। वहीं अभी तक इस लीग के कुल 18 सीजन सफलतापूर्वक खेले जा चुके हैं।
जबकि अब इसका 19वां सीजन भी आगामी 28 मार्च से खेला जाने वाला है। इसके अलावा इस लीग के इतिहास में अभी तक कुछ ही चुनिंदा खिलाड़ी हुए हैं जो सभी सीजन का हिस्सा रहे हैं। आइए आज उन खिलाड़ियों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. महेंद्र सिंह धोनी :-
सीएसके टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान और शानदार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के सभी सीजन में हिस्सा लिया है। इसके अलावा उन्होंने ज्यादातर मैचों में इस टीम की कप्तानी की है। इसके अलावा वह आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में भी जाने जाते हैं।

क्यूंकि उन्होंने इस टीम को 5 खिताब भी जिताए हैं। जबकि इसके अलावा उन्होंने आईपीएल के 16 संस्करण CSK और 2 संस्करण (2016 और 2017) राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए खेले हैं। इसके अलावा वह इस लीग में 278 मैचों की 242 पारियों में खेलते हुए 38.30 की बल्लेबाजी औसत से 5,439 रन भी बना चुके हैं।
2. विराट कोहली :-
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने आईपीएल के सभी सीजन में इस टीम की तरफ से हिस्सा लिया है। जबकि इस बीच उन्होंने इस टीम की लंबे समय तक कप्तानी भी की थी। वहीं उनके अलावा अभी तक कोई भी अन्य खिलाड़ी IPL में किसी एक फ्रेंचाइजी के साथ इतने लंबे समय तक नहीं जुड़ा रहा है।

इस बीच उन्होंने अभी तक 267 मैचों की 259 पारियों में खेलते हुए 39.54 की बल्लेबाजी औसत के साथ 8,661 रन बनाए हैं। इसके अलावा वह इस आगामी सीजन में आईपीएल इतिहास में 9,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन सकते हैं।
3. मनीष पांडे :-
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के खिलाड़ी मनीष पांडे भी इस सूची का हिस्सा हैं। वहीं इस बार वह साल 2026 के सीजन में केकेआर टीम की तरफ से भी खेलने वाले हैं। इससे पहले वह आईपीएल में MI, RCB, RPS, KKR, SRH, LSG और DC टीम की तरफ से भी खेल चुके हैं।

जबकि वह आईपीएल में अभी तक 174 मैचों की 162 पारियों में खेलते हुए 29.41 की बल्लेबाजी औसत और 121.51 की स्ट्राइक रेट से 3,942 रन भी बना चुके हैं। वहीं इस बीच उनके बल्ले से 1 शतक और 22 अर्धशतक भी आ चुके हैं। वहीं इस लीग में उनका सर्वोच्च स्कोर 114 रन का रहा है।
4. रोहित शर्मा :-
मुंबई इंडियंस टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान रोहित शर्मा भी इस सूची का हिस्सा हैं। क्यूंकि उनके ही नेतृत्व में मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल के 5 खिताब भी जीते हैं। वहीं वह साल 2008 से ही आईपीएल की लीग में खेल रहे हैं। लेकिन इस लीग के शुरुआती 3 संस्करण (2008 से 2010) तब वह डेक्कन चार्जस टीम की तरफ से खेले थे।

इसके बाद वह साल 2011 से लेकर अभी तक मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से खेल रहे हैं। इसके अलावा अभी तक आईपीएल में वह 272 मैचों की 267 पारियों में खेलते हुए 29.73 की बल्लेबाजी औसत और 132.09 की स्ट्राइक रेट से 7,046 रन भी बना चुके हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

