आईपीएल 2026 की शुरुआत होने में कुछ दिन ही बाकी हैं। लेकिन खिलाड़ियों की चोट और अनुपलब्धता ने फ्रैंचाइज़ी की टेंशन बढ़ा दी है। लगातार खिलाड़ियों के इंजर्ड होने की वजह से टीमों का कॉम्बिनेशन बिगड़ रहा है। जिसके चलते उन्हें दूसरे खिलाड़ियों को रिप्लेसमेंट के तौर पर साइन करना पड़ रहा है। तो चलिए जानते हैं कि आईपीएल 2026 में कितने प्लेयर अब तक चोट की वजह से बाहर हो गए हैं।
अब तक आईपीएल 2026 से बाहर हुए ये प्लेयर्स
1. हर्षित राणा – कोलकाता नाइट राइडर्स
भारतीय टी20 विश्व कप के दौरान चोटिल होने के कारण युवा भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के वार्म-अप मैच में चोट लगी थी। उनकी जगह पर केकेआर ने अभी किसी प्लेयर को रिप्लेसमेंट के रूप में साइन नहीं किया है।
2. नाथन एलिस – चेन्नई सुपर किंग्स
हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण नाथन एलिस आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के इस तेज गेंदबाज से उम्मीद की जा रही थी कि वह मथीशा पथिराना के बाहर होने के बाद डेथ ओवरों में गेंदबाजी की अगुवाई करेंगे। लेकिन अचानक चोट की वजह से वह बाहर हो गए हैं। चेन्नई ने उनकी जगह पर अब तक कोई रिप्लेसमेंट साइन नहीं किया है।
3. सैम कुरेन – राजस्थान रॉयल्स
आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि सैम कुरेन को ग्रोइन इंजरी के कारण टीम से बाहर कर दिया गया है। सैम की जगह पर आरआर ने श्रीलंका के टी20 कप्तान दासुन शनाका को रिप्लेसमेंट के रूप में साइन किया है।
4. जैक एडवर्ड्स – सनराइजर्स हैदराबाद
2026 के ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने जैक एडवर्ड्स को 3 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन पैर की चोट के चलते वह भी पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। हालांकि टीम ने अब तक कोई भी रिप्लेसमेंट नहीं लिया है।
5. अथर्व अंकोलेकर – मुंबई इंडियंस
घुटने की चोट के कारण अथर्व अंकोलेकर पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। एमआई ने उनकी जगह पर कोई रिप्लेसमेंट साइन नहीं किया है।
6. मैथ्यू शॉर्ट – चेन्नई सुपर किंग्स
नाथन एलिस के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को एक और झटका लग गया है। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मैथ्यू शॉर्ट अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे। हालांकि कुछ खबरों के मुताबिक वह पूरे सीजन से बाहर रहेंगे।

