पाकिस्तान सुपर लीग 2026 की शुरुआत हो चुकी हैं। इस बार लीग में दो नयी टीमों को भी शामिल किया गया हैं। हालाँकि मैच सिर्फ दो ही ग्राउंड में खेले जायेंगे। जबकि, उसमें फैंस की एंट्री नहीं होगी।
सीजन का चौथा और अहम मुकाबला इस्लामाबाद यूनाइटेड और मुल्तान सुल्तांस के बीच खेला जायेगा। तो चलिए जानते हैं कि इस मुकाबले पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड, संभावित प्लेइंग 11, मौसम का हाल।
इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम मुल्तान सुल्तांस हेड टू हेड
इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच अब तक 18 मैच खेले गए हैं। इसमें 10 में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने और 8 में मुल्तान सुल्तांस ने बाजी मारी हैं।
गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर पिच रिपोर्ट
गद्दाफी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। यहां पर शुरू में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग भी मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच प्रोग्रेस करता रहता है, यह विकेट बैटिंग के लिए और अच्छा होता जाता है और शॉट्स लगाना आसान होता जाता है।
गद्दाफी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर 177-185 रन हैं। कोई भी टीम अगर इससे ज्यादा स्कोर बनाती हैं। तो उसके मैच जीतने के चांस बहुत ज्यादा हो जाते हैं। इस विकेट पर तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती हैं और वो ही ज्यादा विकेट लेते हैं। पिछले 10 मुकाबलों में तेज गेंदबाजों ने 65% यानी 81 विकेट और स्पिनर्स ने 35% मतलब 43 विकेट चटकाए हैं।
एवरेज पहली पारी स्कोर: 177-185 रन
एवरेज दूसरी पारी स्कोर: 151-162 रन
पेसर्स के विकेट: 65% (81 विकेट)
स्पिनर्स के विकेट: 35% (43 विकेट)
कैसा रहेगा आज लाहौर का मौसम?
मौसम विज्ञान के अनुसार 28 मार्च को लाहौर का मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है। इसके चलते हुए आज यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 22 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है।
कब और कहां देखें इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम मुल्तान सुल्तांस मैच?
इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच आज यह मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मैच का प्रसारण या लाइव स्ट्रीमिंग भारत में नहीं होगी। हालाँकि मीडिया ख़बरों की मानें, तो पीसीबी अपने यूट्यूब चैनल में लाइव स्ट्रीमिंग कर सकती हैं।
इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम मुल्तान सुल्तांस प्लेइंग 11
इस्लामाबाद यूनाइटेड
डेवोन कॉनवे, एंड्रीज़ गौस, मार्क चैपमैन, शादाब खान, हैदर अली, इमाद वसीम, फहीम अशरफ, मोहम्मद हसनैन, रिचर्ड ग्लीसन, सलमान इरशाद, मेहरान मुमताज
मुल्तान सुल्तान
जोश फिलिप, शान मसूद, स्टीव स्मिथ, एश्टन टर्नर, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद नवाज, डेलानो पोटगीटर, मोहम्मद वसीम जूनियर, पीटर सिडल, तबरेज शम्सी, अरशद इकबाल
इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम मुल्तान सुल्तांस: इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
स्टीव स्मिथ
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज इस समय काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। बीबीएल में भी उन्होंने कुछ अच्छी पारियां खेली थी और इस मैच में वो गेम चंगेर साबित हो सकते हैं।
इमाद वसीम
इमाद वसीम नई गेंद से बेहद प्रभावी गेंदबाज हैं और निचले क्रम के भी भरोसेमंद बल्लेबाज हैं। लोअर आर्डर में वो कुछ क्विक नॉक्स खेल सकते हैं।

