पाकिस्तान सुपर लीग 2026 की शुरुआत हो चुकी हैं। इस बार लीग में दो नयी टीमों को भी शामिल किया गया हैं। हालाँकि मैच सिर्फ दो ही ग्राउंड में खेले जायेंगे। जबकि, उसमें फैंस की एंट्री नहीं होगी।
सीजन का तीसरा मुकाबला पेशावर जाल्मी और रावलपिंडी पिंडीज के बीच खेला जायेगा। तो चलिए जानते हैं कि इस मुकाबले पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड, संभावित प्लेइंग 11, मौसम का हाल।
पेशावर जाल्मी बनाम रावलपिंडी पिंडीज हेड टू हेड
पेशावर जाल्मी और रावलपिंडी पिंडीज के बीच अब तक कोई मुकाबला नहीं खेला गया हैं। यह पहला मौका हैं जब दोनों टीमें आमने सामने होंगी।
गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर पिच रिपोर्ट
गद्दाफी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। यहां पर शुरू में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग भी मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच प्रोग्रेस करता रहता है, यह विकेट बैटिंग के लिए और अच्छा होता जाता है और शॉट्स लगाना आसान होता जाता है।
गद्दाफी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर 177-185 रन हैं। कोई भी टीम अगर इससे ज्यादा स्कोर बनाती हैं। तो उसके मैच जीतने के चांस बहुत ज्यादा हो जाते हैं। इस विकेट पर तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती हैं और वो ही ज्यादा विकेट लेते हैं। पिछले 10 मुकाबलों में तेज गेंदबाजों ने 63% यानी 76 विकेट और स्पिनर्स ने 37% मतलब 45 विकेट चटकाए हैं।
एवरेज पहली पारी स्कोर: 177-185 रन
एवरेज दूसरी पारी स्कोर: 151-162 रन
पेसर्स के विकेट: 63% (76 विकेट)
स्पिनर्स के विकेट: 37% (45 विकेट)
कैसा रहेगा आज लाहौर का मौसम?
मौसम विज्ञान के अनुसार 28 मार्च को लाहौर का मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है। इसके चलते हुए आज यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 23 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है।
कब और कहां देखें पेशावर जाल्मी और रावलपिंडी पिंडीज मैच?
पेशावर जाल्मी और रावलपिंडी पिंडीज के बीच आज यह मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा। मैच का प्रसारण या लाइव स्ट्रीमिंग भारत में नहीं होगी। हालाँकि मीडिया ख़बरों की मानें, तो पीसीबी अपने यूट्यूब चैनल में लाइव स्ट्रीमिंग कर सकती हैं।
पेशावर जाल्मी और रावलपिंडी पिंडीज प्लेइंग 11
पेशावर जाल्मी प्लेइंग इलेवन
तंजीद हसन, बाबर आजम (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, अब्दुल समद, ब्रायन बेनेट, आरोन हार्डी, माइकल ब्रेसवेल, खुर्रम शहजाद, शाहनवाज दहानी, सुफियान मुकीम
रावलपिंडी पिंडिज़ प्लेइंग इलेवन
शाहज़ेब खान, उस्मान ख्वाजा, मोहम्मद रिज़वान (कप्तान/विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, कामरान गुलाम, डेरिल मिशेल, कोल मैककोन्ची, रिशद हुसैन, अमाद बट, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर
पेशावर जाल्मी और रावलपिंडी पिंडीज: इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
नसीम शाह (रावलपिंडी पिंडिज़)
पावरप्ले में नसीम शाह पीएसएल क्रिकेट के सबसे बेहतरीन तेज गेदनाब्जो में से एक हैं। नई गेंद को स्विंग कराने की उनकी क्षमता पिंडिज़ को मैच जिताने के लिए मजबूती देती है। पेशावर के मजबूत टॉप आर्डर के खिलाफ, नसीम की भूमिका अहम रहने वाली हैं।
शाहनवाज़ धानी (पेशावर ज़ल्मी)
शाहनवाज धानी पीएसएल के सबसे अच्छे तेज गेंदबाजों में से एक हैं। गद्दाफी पिच पर डेथ ओवरों में, जहां ड्यू के कारण परिस्थितियां मुश्किल हो जाती हैं, वहां उनकी वेरिएशन और यॉर्कर गेंदबाजी की क्षमता काफी महत्वपूर्ण हो होती है। उनका स्पेल पेशावर ज़ल्मी बनाम रावलपिंडी पिंडिज़ के मैच का पूरा रुख बदल सकता है।

