IPL 2026: आईपीएल 2026 सीजन का तीसरा मैच आज सोमवार, 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स की टीम और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम के बीच खेला जाएगा। इसके अलावा आज RR के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के लिए यह मैच भी काफी अहम रहने वाला है। वहीं इससे पहले पिछला आईपीएल सीजन 2025 उनके लिए काफी खराब रहा था।
तभी तो आज अब ऐसे में वह इस संस्करण में अच्छे प्रदर्शन से अपनी शुरुआत करना चाहेंगे। इसके अलावा वह टी-20 विश्व कप 2026 में भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। इस बीच आइए RR के इस प्रमुख गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का CSK के खिलाफ प्रदर्शन कैसा रहा है वह भी जान लेते हैं।
CSK के खिलाफ शानदार हैं आर्चर के आंकड़े :-
राजस्थान रॉयल्स टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने चेन्नई सुपर किंग्स टीम के खिलाफ अपना पहला मुकाबला साल 2018 में खेला था। तब से लेकर अभी तक वह इस टीम के खिलाफ 7 मैच खेल चुके हैं। इन मैचों की 7 पारियों में में खेलते हुए उन्होंने 20.12 की उम्दा गेंदबाजी औसत के साथ 8 विकेट लेने में भी सफल रहे हैं।

जबकि इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट सिर्फ 5.96 की रही है। इसके अलावा इस टीम के खिलाफ उन्होंने आईपीएल में 3 मेडन ओवर भी डाले हैं। तभी तो आज ऐसे में इस टीम के खिलाफ वह एक बार फिर से अपना खोया हुआ फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।
अभी तक ऐसा रहा है आर्चर का IPL करियर :-
इंग्लैंड टीम के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने अपना पहला IPL मुकाबला साल 2018 में खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने आईपीएल लीग में कुल 52 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 52 पारियों में 27.15 की शानदार गेंदबाजी औसत से 59 विकेट चटकाए हैं। जबकि इस दौरान उनकी गेंदबजी इकॉनमी रेट 7.89 की रही है।

इसके अलावा अभी तक यह तेज गेंदबाज एक बार भी 4 विकेट हॉल या 5 विकेट हॉल नहीं ले पाया है। वहीं आईपीएल लीग में अभी तक उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 15 रन देकर 3 विकेट लेना रहा है। इसके अलावा आईपीएल लीग में वह अभी तक RR के अलावा मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से भी खेल चुके हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

