KKR vs SRH मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह मैच हाई-स्कोरिंग थ्रिलर होने वाला है।
IPL 2026 का 6वां मुकाबला कोलकता नाईट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह मैच 2 अप्रैल को कोलकता के ईडन गार्डन्स में होगा, जो अपनी फ्लैट ट्रैक के लिए जाना जाता है।
दोनों टीमें जीत के साथ नए सीजन की शुरुआत करना चाहेंगी। एक तरफ अजिंक्या रहाणे की कप्तानी वाली KKR है, तो दूसरी तरफ ईशान किशन की अगुवाई में SRH एक नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज KKR vs SRH मैच में कौन जीतेगा।
KKR vs SRH में कौन सी टीम हैं आगे?
KKR vs SRH के बीच हमेशा रोमांचक मुकाबले हुए हैं। जिसमें मैच हमेशा आखिरी ओवर तक जाते रहे हैं और फैंस की दिल की धड़कने थमी रहती थी। इन टीमों के बीच 30 मैच खेले गए हैं। हेड टू हेड आंकड़े जानने के लिए लिंक में क्लिक करें।
KKR vs SRH: ईडन गार्डन्स पिच रिपोर्ट
ईडन गार्डन्स की पिच पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को घास की वजह से स्विंग मिलती हैं। जबकि उसके बाद यह बैटिंग के लिए बहुत अच्छी हो जाती हैं और वो थ्रू द लाइन शॉट्स लगा सकते हैं। यहाँ पर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलेगा।
पूरी पिच रिपोर्ट पढ़ने के लिए क्लिक करें: IPL 2026: ईडन गार्डन्स, कोलकता पिच रिपोर्ट
फिलहाल, आईपीएल में ईडन गार्डन्स में पहली पारी का औसत स्कोर 173 और दूसरी पारी का औसत स्कोर 157 रहा है।
पहली पारी एवरेज स्कोर- 173
दूसरी पारी एवरेज स्कोर- 157
KKR vs SRH: संभावित प्लेइंग XI
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट।
कोलकता नाईट राइडर्स: अजिंक्या रहाणे, फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोरा, ब्लेसिंग मुजर्बानी।
KKR vs SRH: IPL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत
SRH की बल्लेबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड टॉप ऑर्डर में जबकि हेनरिक क्लासेन और अनिकेत वर्मा मिडिल ऑर्डर को संभाल सकते हैं।
फिनिशिंग के लिए सलिल अरोरा जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। गेंदबाजी में जयदेव उनादकट और हर्षल पटेल अनुभव लाते हैं जबकि ईशान मलिंगा मिडल ओवरों में ब्रेकथ्रू दिलाने का काम करते हैं।
अजिंक्या रहाणे कप्तान के तौर पर कोलकता नाईट राइडर्स को लीड कर रहे हैं, जबकि कैमरन ग्रीन और रिंकू सिंह मिडिल ऑर्डर में मैच बदलने की क्षमता रखते हैं। गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन् जैसे दिग्गज है जो कि किसी मैच को पलट सकते हैं।
KKR vs SRH: कौन जीतेगा आज का मैच?
पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां चेज करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है।
इस सीजन दोनों टीमों की बल्लेबाजी और गेंदबाजी मजबूत है, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आती है।
आज के KKR vs SRH मुकाबले में कोलकता नाईट राइडर्स बहुत ज्यादा संतुलित और खतरनाक टीम दिख रही है, इसलिए KKR जीत की दावेदार मानी जा सकती है। यह मुकाबला कोलकता के होमेग्राउण्ड में हो रहा हो जहाँ उनका हैदराबाद के खिलाफ रिकॉर्ड बहुत शानदार हैं इसलिए इस मैच में KKR के जीतने के चांस ज्यादा हैं।

