DC vs MI मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह मैच हाई-स्कोरिंग होने वाला है।
IPL 2026 का 8वां मुकाबला 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) और अपने पहले खिताब की तलाश कर रही दिल्ली कैपिटल (DC) के बीच खेला जाएगा। यह मैच 4 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा, जो पिछले कुछ सालों में हमेशा से बहुत रन बनाने के लिए जाना जा रहा है।
दोनों टीमें की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली MI है, तो दूसरी तरफ अक्षर पटेल की अगुवाई में DC एक नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज DC Vs MI मैच में कौन जीतेगा।
DC Vs MI में कौन टीम हैं आगे?
कुल मैच: 36
दिल्ली कैपिटल जीता: 16
मुंबई इंडियंस जीता: 20
DC Vs MI: अरुण जेटली स्टेडियम पिच रिपोर्ट
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पिछले कुछ सालों से बल्लेबाजी के लिए काफी मददगार हो गई है। यहां पर गेंद आसानी से बल्ले पर आती है जिससे बड़े शॉट्स लगाना आसान होता है।
हालांकि, नई गेंद से शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ा स्विंग जरूर मिलता है। लेकिन जैसे जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी काफी आसान हो जाती है। रात के मुकाबलों में ओस का असर भी देखने को मिलता है, जिससे दूसरी पारी में रन बनाना और आसान हो जाता है।
यहाँ टॉस जीतने वाली टीम अक्सर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है। लेकिन यदि पहले बल्लेबाजी करते हुए किसी टीम ने बड़ा स्कोर बना दिया, तो फिर उसे चेज करना मुश्किल हो जाता है।
फिलहाल, आईपीएल में अरुण जेटली स्टेडियम में पहली पारी का औसत स्कोर 171 और दूसरी पारी का औसत स्कोर 163 रहा है।
DC vs MI: संभावित प्लेइंग XI
मुंबई इंडियंस (MI): रोहित शर्मा, रेयान रिकल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दूल ठाकुर, मयंक मार्कण्डेय, जसप्रित बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गजनफर।
दिल्ली कैपिटल: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन
DC vs MI: IPL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत
मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है। रोहित शर्मा के फॉर्म में आने से टॉप ऑर्डर में और बैलेंस आ गया है, जबकि तिलक वर्मा मिडिल ऑर्डर को संभाल सकते हैं।
फिनिशिंग के लिए हार्दिक पांड्या और विल जैक्स जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। गेंदबाजी में चीट कोड जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट अनुभव लाते हैं जबकि हार्दिक पांड्या और अल्लाह गजनफर मिडल ओवरों में ब्रेकथ्रू दिलाने का काम करते हैं। एमआई इस टूर्नामेंट की सबसे बैलेंसड और मजबूत टीम हैं।
दिल्ली कैपिटल
दिल्ली कैपिटल के पास भी केएल राहुल और निशंका जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं जो के पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। जबकि मिडल ऑडर में रिज़वी, स्टब्स और मिलर जैसे बिग हिटर्स हैं। जबकि, गेंदबाजी में लुंगी, मुकेश कुमार और टी नटराजन हैं और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए कुलदीप यादव हैं।
DC vs MI: कौन जीतेगा आज का मैच?
पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां चेज करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है।
इस सीजन मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बहुत मजबूत है, लेकिन दिल्ली कैपिटल के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।
आज के DC Vs MI मुकाबले में दिल्ली कैपिटल पास होम एडवांटेज हैं और अब तक KKR को छोड़कर सभी टीमों ने अपने घर में मुकाबले जीते है। DC भी बहुत ज्यादा संतुलित और खतरनाक टीम दिख रही है, लेकिन यह मैच MI जीतेगी। क्योंकि उनके पास ज्यादा मैच विनर्स हैं।
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

