IPL 2026: आईपीएल 2026 का 33 वां मैच आज वीरवार, 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं आज इन दोनों टीमों के बीच यह मैच शाम 7:30 बजे मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के खिलाफ खेलते हुए 10 रनों से हार मिली थी।
जबकि अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस की टीम को गुजरात टाइटंस की टीम के खिलाफ 99 रनों से जीत मिली थी। इसके अलावा आज के इस मैच में भी ये दोनों जीत हासिल करके अंक तालिका में अपना स्थान मजबूत करना चाहेंगी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
CSK टीम के खिलाफ MI का पलड़ा रहा है भारी :-
आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 39 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए इनमें से कुल 18 मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को जीत मिली है। जबकि मुंबई इंडियंस की टीम ने इस दौरान कुल 21 मैचों में जीत हासिल की है।

इसके अलावा आईपीएल 2025 के पिछले सीजन में इन दोनों टीमों के बीच कुल 2 मैच खेले गए थे। तब इन दोनों टीमों को इनमें से एक-एक मैच में जीत मिली थी। वहीं आज इन दोनों टीमों के बीच हमें एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा।
आज इस तरह की हो सकती है CSK की टीम :-
आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के खिलाफ खेलते हुए 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में चेन्नई टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन कुछ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और केवल 7 रन बनाकर ही आउट हो गए थे। लेकिन आज के इस मैच में चेन्नई की टीम को उनसे एक अच्छी पारी की उम्मीद रहेगी।

CSK टीम की संभावित 11 :- संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान, कार्तिक शर्मा, अकील हुसैन, नूर अहमद, मैट हेनरी और खलील अहमद।
इम्पैक्ट सब : अंशुल कंबोज, श्रेयस गोपाल, रामकृष्ण घोष और राहुल चाहर।
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है MI की टीम :-
आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस की टीम को गुजरात टाइटंस की टीम के खिलाफ खेलते हुए 99 रनों से बड़ी जीत मिली थी। तब इस मैच में मुंबई इंडियन की तरफ से तिलक वर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली थी और अंत तक नाबाद भी रहे थे। वहीं आज के इस मैच में एक बार फिर से उनसे इसी तरह की बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। जबकि इस मैच में आज दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा भी चोट से अपनी वापसी कर सकते हैं।

एमआई की संभावित एकादश : रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
एमआई के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, क्विंटन डी कॉक, मयंक मार्कंडेय
आज ऐसा रहने वाला है वानखेड़े स्टेडियम की पिच का मिजाज :-
इस मैदान की पिच हमेशा बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। क्यूंकि यहां की पिच लाल मिट्टी से बनी है। जिसके चलते हुए यहां पर उछाल काफी अच्छा मिलता है और गेंद भी बल्ले पर ठीक ढंग से आती है।

इसके अलावा यहां पर सभी स्पिनरों को भी विकेट लेने के लिए काफी जोर लगाना पड़ता है। इस पिच पर घास भी नहीं होती है। जिसके चलते हुए यहां पर तेज गेंदबाजों को भी कम ही मदद मिलती है। वहीं यहां पर टॉस की भी काफी बड़ी भूमिका होती है। क्यूंकि जो भी कप्तान टॉस जीतता है वह पहले गेंदबाजी करना पसंद करता है।
जानिए आज कैसा रहेगा मुंबई का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज वीरवार, 23 अप्रैल को मौसम बिल्कुल साफ नहीं रहेगा। इसके चलते हुए आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सिय्स और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं आज यहां पर बारिश आने की संभावना न के बराबर है। इसके चलते हुए सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा।
आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें :-
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस टीम के खिलाफ शानदार शतक लगाया था। वहीं आज इस मैच में भी वह अपनी इसी फॉर्म को बरकरार रखने का प्रयास करेंगे। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने इस सीजन में काफी शानदार गेंदबाजी की है।

इसके चलते हुए उन्होंने अभी तक 6 पारियों में 16.23 की गेंदबाजी औसत और 9.73 की इकॉनमी रेट से 13 विकेट लिए हैं। जबकि चेन्नई के अन्य तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन ने 17.87 की गेंदबाजी औसत के साथ 8 विकेट लिए हैं।
कब और कहां देखें यह मैच :-
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच आज यह मैच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज शाम 7 बजे होगा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

