आईपीएल में जब अंतिम ओवर में 10 या उससे ज्यादा रन जीत के लिए चाहिए होते हैं, तो उस वक्त जो खिलाड़ी बल्लेबाज़ी पर होता है तो दबाव साफ तौर पर उसके ऊपर होता है।
आईपीएल इतिहास में कुछ ऐसे खास खिलाड़ी हैं जो ऐसे मुश्किल हालात में भी एकतरफ़ा बाज़ी पलटने का हुनर रखते हैं साथ ही आखिरी ओवर में गेंदबाज़ों पर टूट पड़ते और टीम को जीत की तक पहुंचा देते हैं।
इस आर्टिकल में हम अपको उन 5 बल्लेबाज़ों के बारे में बताएँगे, जिन्होंने रन चेज़ के दौरान आखिरी ओवर में सबसे ज़्यादा बार 10 या उससे ज्यादा रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई है।
5. राहुल तेवतिया- 3 बार
दिग्गज खिलाड़ियों की इस लिस्ट में राहुल तेवतिया ने भी अपनी खास जगह बना ली है। उन्होंने अब तक 3 बार आखिरी ओवर में 10 या उससे ज्यादा रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई है। तेवतिया की पहचान ही उनके आक्रामक अंदाज से है, खासकर डेथ ओवर्स में वह बड़े शॉट्स लगाकर मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं।
4. ड्वेन ब्रावो- 4 बार
चेन्नई सुपर किंग्स के भरोसेमंद फिनिशर ड्वेन ब्रावो भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। उन्होंने भी 4 बार आखिरी ओवर में 10 या उससे ज्यादा रन बनाकर टीम को जीत दिलाई है। वेस्टइंडीज के इस स्टार खिलाड़ी की खासियत थी कि वह आखिरी ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख पलट देते थे।
3. कायरन पोलार्ड- 4 बार
मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर रहे कायरन पोलार्ड भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने भी डेविड मिलर की तरह 4 बार आखिरी ओवर में 10 या उससे ज्यादा रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई है। पोलार्ड अपनी पावर-हिटिंग और बड़े शॉट्स के लिए जाने जाते थे, खासकर डेथ ओवर्स में।
2. डेविड मिलर- 4 बार
साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर भी आईपीएल के बेहतरीन मैच फिनिशर्स में गिने जाते हैं। उन्होंने 4 बार आखिरी ओवर में 10 या उससे ज्यादा रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई है, जो उनकी फिनिशिंग क्षमता को साफ दिखाता है।
1. एमएस धोनी- 8 बार
दिग्गज फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी इस लिस्ट में सबसे ऊपर आते हैं। उन्होंने आईपीएल में 8 बार आखिरी ओवर में 10 या उससे ज्यादा रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई है। माही की खासियत यही है कि वह दबाव के समय बेहद शांत रहते हैं, जबकि उनके सामने गेंदबाज अक्सर प्रेशर में आकर गलती कर बैठते हैं।

