LSG vs KKR मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई।
IPL 2026 के 38वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आमने-सामने हैं। टॉस से पहले LSG vs KKR Playing XI को लेकर बने सभी सवाल अब पूरी तरह साफ हो चुके हैं, क्योंकि लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है।
इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम लय से भटकी हुई नज़र आ रही है, अब तक खेले गए 7 मैचों में मात्र 2 मुकाबलों में जीत मिली और 5 में हार का सामना करना पड़ा है। तो वहीं दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक 7 मैच खेले हैं जिसमे 6 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। फ़िलहाल टीम पॉइंट्स टेबल में 10 नंबर पर है। ऐसे में इस मुकाबले में टीम कॉम्बिनेशन बड़ा फर्क पैदा कर सकता है।
इकाना क्रिकेट स्टेडियम में कैसी रहेगी पिच
पिच के डाइमेंशन की बात करें तो साइड स्क्वायर बाउंड्री 64 मीटर, दूसरी साइड 69 मीटर और सीधी बाउंड्री 73 मीटर है।
अगर पिच की बात करें तो इकाना स्टेडियम इस सीजन में गेंदबाजों के लिए मददगार रहा है। यहां बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा है और लो-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं।
हालांकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच थोड़ी स्लो हो जाती है और बल्लेबाजी करना और मुश्किल हो सकता है। ऐसे में शुरुआत में रन बनाना और विकेट बचाना दोनों टीमों के लिए बेहद अहम रहेगा।
LSG vs KKR Playing XI: लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग XI
एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मोहसिन खान
लखनऊ सुपर जायंट्स इम्पैक्ट सब्स: हिम्मत सिंह, अक्षत रघुवंशी, अब्दुल समद, आवेश खान, मणिमारण सिद्धार्थ
LSG ने सिर्फ एक बदलाव किए , सिद्धार्थ की जगह लिंडे को शामिल किया गया है।
LSG vs KKR Playing XI: कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग XI
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रामदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी
कोलकाता नाइट राइडर्स इम्पैक्ट सब्स: मनीष पांडे, फिन एलेन, तेजस्वी सिंह, नवदीप सैनी, वरुण चक्रवर्ती
LSG vs KKR: मैच के प्रमुख खिलाड़ी
अब अगर मैच के प्रमुख खिलाड़ियों पर नजर डालें तो लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से मिचेल मार्श और प्रिंस यादव पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। वहीं कोलकता नाईट राइडर्स के लिए कैमरन ग्रीन और सुनील नरेन शानदार फॉर्म में हैं साथ ही एक बार फिर मैच का रुख बदल सकते हैं।
अंत में, इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में LSG vs KKR Playing XI सबसे अहम फैक्टर रहने वाली है, क्योंकि सही टीम कॉम्बिनेशन ही इस मैच में जीत तय करेगा।

