French Open 2026: स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज अपनी कलाई की चोट के चलते इस साल फ्रेंच ओपन में हिस्सा नहीं लेने वाले हैं। इसके चलते हुए अब यह रोलांड गैरोस (फ्रेंच ओपन) में उनके लगातार तीसरा खिताब जीतने के मौके को भी एक बहुत बड़ा झटका लगा है।
इसके अलावा इस समय दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी अल्काराज को बार्सिलोना ओपन में ओटो विरटेनन के खिलाफ अपने पहले राउंड के मैच के दौरान चोट लगी थी। इसके चलते हुए उनको कुछ ही समय बाद उस इवेंट से हटना पड़ा था। इसके अलावा अभी हाल ही में हुए उनके मेडिकल टेस्ट के बाद अब वह रोम में होने वाले इटैलियन ओपन और फ्रेंच ओपन दोनों टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
कार्लोस अल्काराज ने दिया बयान :-
इसके चलते हुए अब अल्काराज ने ‘इंस्टाग्राम’ पर एक बयान में कहा है कि, “आज हमें जो टेस्ट रिजल्ट मिले, उसके बाद हमने यह तय किया है कि सबसे सुरक्षित विकल्प सावधान रहना और रोम या रोलांड गैरोस (फ्रेंच ओपन) में हिस्सा नहीं लेना है।

इसके अलावा अभी हम स्थिति का मूल्यांकन करके यह पता लगा रहे हैं कि मैं कोर्ट पर कब वापस आ सकता हूं। वहीं अभी मेरे लिए यह काफी मुश्किल समय है। लेकिन अब मुझे पूरा विश्वास है कि मैं और मजबूत होकर वापस आऊंगा।”
मैड्रिड ओपन से भी लिया था नाम वापस :-
इससे पहले कार्लोस अल्काराज ने 17 अप्रैल को मैड्रिड ओपन से भी अपना नाम वापस ले लिया था। इसके चलते हुए अब क्ले-कोर्ट सीजन के करीब आते ही उनकी फिटनेस को लेकर चिंताएं भी काफी बढ़ गई थी। इसके अलावा अल्काराज सात बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन भी हैं और वह पेरिस में दो बार के डिफेंडिंग चैंपियन भी हैं। यहां पर उन्होंने साल 2024 और 2025 में खिताब जीता था।

इसके अलावा कार्लोस की साल 2025 की जीत खास तौर पर काफी रोमांचक थी। क्यूंकि तब उन्होंने एक नाटकीय फाइनल में जैनिक सिनर के खिलाफ तीन चैंपियनशिप पॉइंट बचाए थे। इसके अलावा वह इसी साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपनी जीत के साथ करियर ग्रैंड स्लैम हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बने थे। लेकिन अब उनकी इस चोट के चलते बाहर होने के बावजूद अल्काराज का साल 2026 सीजन शानदार रहा है।

इसमें उनका 22-3 का रिकॉर्ड और दोहा में एक खिताब जीत भी शामिल है। वहीं अभी हाल ही में 12 अप्रैल को मोंटे कार्लो मास्टर्स फाइनल में सिनर से हारने के बाद वह रैंकिंग में पहले पायदान से फिसल गए थे। लेकिन अब अल्काराज का पूरा ध्यान रिकवरी पर लगा है। इस समय उनका पूरा लक्ष्य पूरी तरह से फिट होकर वापसी करना और पुरुष टेनिस में अपनी बढ़त जारी रखना है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

