रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस टाइमलाइन में आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच खेले गए सभी मैचों का पूरा रिजल्ट जानिए।
आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस टाइमलाइन दिखाती है कि यह राइवलरी कभी एकतरफा नहीं रही, बल्कि हर सीजन में मैच का रिजल्ट बदलता नजर आया है। दोनों टीमों के बीच कई मुकाबले ऐसे रहे हैं, जहां आखिरी ओवर तक मैच का फैसला हुआ है।
यदि आईपीएल इतिहास में अब तक खेले गए RCB vs GT मुकाबलों की बात करें तो शुरुआती सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मैच जीतकर बढ़त बनाई थी, लेकिन बाद में गुजरात टाइटंस (GT) ने वापसी करते हुए इस राइवलरी को पूरी तरह बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया है।
आईपीएल इतिहास में अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए 6 मैचों के रिजल्ट देखें तो बेंगलुरु ने 3 मुकाबले जीते हैं, जबकि गुजरात भी 3 मैच जीत चुकी है।
ये है IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस टाइमलाइन और रिजल्ट
IPL 2022: दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीता
19 मई 2022: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 8 विकेट से जीत दर्ज की।
30 अप्रैल 2022: गुजरात टाइटंस ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।
IPL 2023: गुजरात टाइटंस ने एक मैच जीता
21 मई 2023: गुजरात टाइटंस ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।
IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दोनों मैच जीते
28 अप्रैल 2024: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 9 विकेट से जीत दर्ज की।
4 मई 2024: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 4 विकेट से जीत दर्ज की।
IPL 2025: गुजरात टाइटंस ने एक मैच जीता
2 अप्रैल 2025: गुजरात टाइटंस ने 8 विकेट से जीत दर्ज की।
IPL 2026: दोनों टीमों ने जीता 1–1 मैच
24 अप्रैल 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 विकेट से जीता मैच।
30 अप्रैल 2026: गुजरात टाइटंस ने 4 वो केट से दर्ज की जीत।
IPL 2026: इस सीजन में 3 मैच खेले जाएंगे
आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच 24 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। जबकि, दूसरा मुकाबला 30 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
वहीं दोनों टीमों ने प्लेऑफ में क्वालीफाई किया है इसलिए इस सीजन तीसरा मैच भी खेला जाएगा। 26 मई को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड में फाइनल का टिकट कटाने के लिए भिड़ेंगी।

