DC vs PBKS मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई।
IPL 2026 के 35वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पंजाब किंग्स (PBKS) आमने-सामने हैं। टॉस से पहले DC vs PBKS Playing XI को लेकर बने सभी सवाल अब पूरी तरह साफ हो चुके हैं, क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है।
एक तरफ पंजाब किंग्स इस सीजन में अब तक अजेय रही है और लगातार जीत के साथ शानदार लय में है, तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल ने अब तक 6 मैच खेले हैं जिसमे 3 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में इस मुकाबले में टीम कॉम्बिनेशन बड़ा फर्क पैदा कर सकता है।
अरुण जेटली स्टेडियम में कैसी रहेगी पिच
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की काली मिट्टी वाली पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है। इसमें गेंद का उछाल अच्छा और स्थिर रहता है, जिससे टी20 मैचों में अक्सर बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। यहां टी20 का औसत स्कोर आमतौर पर 163-170 के बीच रहता है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिनर भी असर दिखाने लगते हैं।
इसे देखते हुए यह साफ है कि इस मुकाबले में टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है। पॉवरप्ले में तेज शुरुआत मैच का रुख तय कर सकती है, इसीलिए दोनों टीमों के ओपनर्स पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।
DC vs PBKS Playing XI: दिल्ली कैपिटल्स की फाइनल प्लेइंग XI
केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट सब्स: विपराज निगम, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, आशुतोष शर्मा, आकिब नबी डार
दिल्ली कैपिटल पर नजर डालें तो टीम इस समय पूरी तरह से संतुलित नजर आ रही है। DC उसी प्लेइंग XI के साथ उतरने का फैसला किया है।
DC vs PBKS Playing XI: पंजाब किंग्स की फाइनल प्लेइंग XI
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यांसिन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विषक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
इम्पैक्ट सब्स: नेहाल वढेरा, विष्णु विनोद, हरप्रीत बरार, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर
वहीं अगर पंजाब किंग्स ने इस मुकाबले में अपनी जीत की लय को बरकरार रखते हुए बिना किसी बदलाव के उसी प्लेइंग XI के साथ उतरने का फैसला किया है।
DC vs PBKS: मैच के प्रमुख खिलाड़ी
अब अगर मैच के प्रमुख खिलाड़ियों पर नजर डालें तो दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से केएल राहुल और अक्षर पटेल पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। वहीं पंजाब किंग्स के लिए प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य शानदार फॉर्म में हैं और एक बार फिर मैच का रुख बदल सकते हैं।
अंत में, अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में DC vs PBKS Playing XI सबसे अहम फैक्टर रहने वाली है, क्योंकि सही टीम कॉम्बिनेशन ही इस मैच में जीत तय करेगा।

