महाराष्ट्र के युवा बल्लेबाज साहिल पारख देश के उभरते हुए बल्लेबाजों में से एक हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और स्थिर मानसिकता से अंडर-19 के साथ-साथ घरेलू क्रिकेट में खास पहचान बनाई है।
साहिल ने कम उम्र में ही अंडर-16 और अंडर-19 टीम से महाराष्ट्र की सीनियर टीम तक का सफर तय कर लिया है। पारख एक बार फिर से सुर्खियों में हैं क्योंकि उन्होंने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपना डेब्यू किया है। तो चलिए जानते हैं कि कौन हैं 18 वर्षीय साहिल पारख?
साहिल पारख की व्यक्तिगत जानकारी (Sahil Parakh Personal Information)
पूरा नाम: साहिल उल्हास पारख
जन्म: 7 जून 2007 (नासिक, महाराष्ट्र)
उम्र: 18 वर्ष
बैटिंग स्टाइल: लेफ्ट-हैंड बैट
बॉलिंग स्टाइल: –
भूमिका: टॉप ऑर्डर बल्लेबाज
हाइट: 5 फ़ीट 9 इंच
टीमें: महाराष्ट्र, इंडिया अंडर 19, महाराष्ट्र अंडर 19, दिल्ली कैपिटल
स्कूल टूर्नामेंट में रन बनकर बनाई पहचान
साहिल पारख (Sahil Parakh) का जन्म 7 जून 2007 को नाशिक में हुआ था। उन्होंने बहुत कम उम्र में ही अपनी बल्लेबाज़ी और ऑलराउंड क्षमता से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करना शुरू कर दिया था।
साहिल की क्रिकेट यात्रा स्कूल लेवल से शुरू हुई, जहां उन्होंने इंटर-स्कूल टूर्नामेंट्स में लगातार रन बनाकर अपनी पहचान बनाई। सिर्फ बल्लेबाज़ी ही नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर गेंद से भी योगदान देकर उन्होंने खुद को एक उपयोगी ऑलराउंडर के रूप में साबित किया। इसी प्रदर्शन की बदौलत उन्हें जल्दी ही महाराष्ट्र के एज-ग्रुप क्रिकेट में जगह मिल गई।
घरेलू क्रिकेट और लीग में अच्छा करने की वजह से महाराष्ट्र की टीम में मिला मौका
शानदार प्रदर्शन के चलते साहिल ने महाराष्ट्र की अंडर 19 टीम में जगह बनाई, जहां टॉप ऑर्डर में बल्लेबाज़ी करते हुए उन्होंने तकनीक, धैर्य और बड़े शॉट खेलने की क्षमता से खास पहचान बनाई। उनके टैलेंट को देखते हुए उन्हें अंडर 19 टीम में जगह दी गई थी लेकिन वो वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाए थे। हालांकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाकर अपनी प्रतिभा की झलक दिखाई थी।
साहिल के टैलेंट को देखते हुए उन्हें जल्द ही महाराष्ट्र की घरेलू टी20 लीग में भी मौका मिला। जहां उन्हें ईगल नासिक टाइटंस ने अपनी टीम में लिया था। वहां पर उन्होंने कुछ अच्छी पारियां भी खेली जिसकी वजह से उन्हें महाराष्ट्र की टीम में जगह भी मिली और यूपी के खिलाफ डेब्यू करने का मौका भी मिला।
यादगार नहीं रहा साहिल का IPL डेब्यू
साहिल के टैलेंट को देखते हुए दिल्ली कैपिटल ने आईपीएल ऑक्शन में उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा था। श्रीलंका के ओपनर बल्लेबाज निसंका लगातार फ्लॉप हो रहे थे जिसके चलते उनको पंजाब किंग्स के खिलाफ डेब्यू करना था लेकिन डेब्यू से पहले ही उनको प्रैक्टिस में उनके चेहरे में बॉल लग गई थी जिसके चलते वो उस मैच में नहीं खेल पाए थे।
हालांकि अब साहिल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू भी कर लिया है। हालांकि उनके लिए यह मैच अच्छा नहीं गया क्यों कि वो खाता खोले बिना ही भुवी की गेंद पर बोल्ड हो गए।
साहिल पारख करियर टाइमलाइन (Sahil Parakh Career Timeline)
T20I डेब्यू: अभी नहीं हुआ
वनडे डेब्यू: अभी नहीं हुआ
फर्स्ट-क्लास डेब्यू: अभी नहीं हुआ
लिस्ट A डेब्यू: अभी नहीं हुआ
टी20 डेब्यू: महाराष्ट्र बनाम यूपी, 6 दिसंबर 2025
आईपीएल डेब्यू: दिल्ली कैपिटल बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 27 अप्रैल, 2026
खेलने का अंदाज और विशेषता
साहिल अपने आक्रामक खेल और संतुलित शॉट चयन के लिए जाने जाते हैं। बांए हाथ के इस खिलाड़ी की बल्लेबाजी में अटैकिंग स्ट्रोकप्ले के साथ आधुनिक टी20 गेम का आक्रामक स्पर्श दिखता है। वह स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से रन बनाने में माहिर हैं। उनका फिटनेस लेवल और लगातार रन बनाने की क्षमता भविष्य के लिए उन्हें भारतीय क्रिकेट के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनाती है।
साहिल पारख बैटिंग आंकड़े (Sahil Parakh Batting Stats)
टी20
मैच: 2
पारी: 2
रन: 24
औसत: 12.00
स्ट्राइक रेट: 114.28
अर्धशतक: 0
शतक: 0
आईपीएल (IPL)
मैच: 1
पारी: 1
रन: 0
औसत: –
स्ट्राइक रेट: –
अर्धशतक: 0
शतक: 0
साहिल पारख गेंदबाजी आंकड़े (Sahil Parakh Bowling Stats)
टी20 (T20)
मैच: 2
पारी: –
विकेट: –
औसत: –
स्ट्राइक रेट: –
5 विकेट: –
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

