IPL 2026: आईपीएल 2026 का 43 वां मैच आज शुक्रवार, 1 मई को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में आरआर की टीम ने पंजाब किंग्स की टीम को 6 विकेट से हराया था।
जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अपने पिछले मैच में ारसेबी की टीम के खिलाफ खेलते हुए 9 विकेट से हार मिली थी। वहीं आज के इस मैच में दिल्ली की टीम हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
दोनों टीमों के बीच रहा है अभी तक बराबरी का मुकाबला :-

आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 30 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए इनमें से आरआर की टीम को अभी तक कुल 15 मैच में जीत मिली है। जबकि दूसरी तरफ इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने भी 15 ही मैचों में जीत हासिल की है। इसके अलावा आईपीएल 2025 सीजन में इन दोनों टीमों के बीच कुल 1 मैच खेला गया था। तब इनका यह मैच बराबरी पर छूटा था। इसके बाद सुपर ओवर में दिल्ली की टीम को जीत मिली थी।
आज इस तरह की हो सकती है DC की टीम :-
आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को आरसीबी टीम के खिलाफ खेलते हुए 9 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। तब इस मैच में दिल्ली टीम के बल्लेबाजों का काफी निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला था। क्यूंकि इस टीम ने तब पावरप्ले में ही केवल 13 रन के स्कोर पर ही अपने 6 बल्लेबाजों को खो दिया था। लेकिन आज के इस मैच में दिल्ली की टीम को अपने सभी महत्वपूर्ण बल्लेबाजों से एक अच्छी पारी की उम्मीद रहेगी।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित एकादश : केएल राहुल (विकेटकीपर), प्रथुम निशंका, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, आकिब नबी, कुलदीप यादव, टी नटराजन ,
DC के इम्पैक्ट सब प्लेयर : लुंगी एनगिडी, समीर रिजवी, आकिब नबी, पृथ्वी शॉ
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है RR की टीम :-
आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम को अभी तक अजेय चल रही पंजाब किंग्स की टीम के खिलाफ खेलते हुए 6 विकेट से शानदार जीत मिली थी। तब इस मैच में आरआर टीम के लिए दोनों सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने तेज शुरुआत की थी। इसके बाद फिर टीम के बल्लेबाज डोनोवन फेरेरा ने अपनी टीम के लिए शानदार अर्धसहतक लगा कर आरआर की टीम को जीत दिलाई थी। आज के इस मैच में भी आरआर टीम को उनसे उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

आरआर की संभावित एकादश :- यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फेरेरा , ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और एडम मिल्ने।
आरआर के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे और शिमरोन हेटमायर।
कैसी रहने वाली है आज जयपुर की पिच :-
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच काली मिट्टी से बनाई गई है। जिसके चलते हुए यहां की पिच बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को ही मदद करती है। इस सीजन में यहां पर अभी तक केवल 1 ही मैच खेले गए हैं। आज यहां पर दूसरा मैच खेला जाने वाला है। यहां के मैदान पर पिछले कुछ मैचों में बड़े स्कोर देखने को मिले हैं।

आज यहां पर मैच के शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। इस मैदान की बाउंड्री बड़ी है। जिसके चलते हुए सभी बल्लेबाजों को बड़े-बड़े शॉट्स खेलने के लिए अपनी नजरों को काफी जमाना पड़ता है। वहीं आज यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम बड़ा स्कोर खड़ा कर सकती है।
कैसा रहने वाला है आज जयपुर का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज 1 मई को जयपुर में अच्छी गर्मी होगी। जिसके चलते हुए आज दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। जबकि आज यहां पर बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। इसके चलते हुए सभी क्रिकेट प्रेमियों को आज यहां पर एक अच्छा मैच देखने को मिल सकता है।
आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें :-
आरआर टीम के लिए सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पिछले 10 मैचों में 227.36 की स्ट्राइक रेट से 457 रन बनाए हैं। जबकि अन्य सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने भी अपने पिछले 10 मैचों में 342 रन बनाए हैं।

वहीं दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए केएल राहुल ने पिछले 10 मैच में 183.63 की स्ट्राइक रेट से 404 रन बनाए हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर ने पिछले 9 मैच में 8.27 की इकॉनमी से 14 विकेट लिए हैं। जबकि कुलदीप यादव ने पिछले 9 मैचों में 9.58 की इकॉनमी से 10 विकेट हासिल किए हैं।
कब और कहां देखें यह मैच :-
राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच आज यह मैच शुक्रवार, 1 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज शाम 7 बजे होगा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

