टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह क्रिकेट नहीं बल्कि टैक्स भुगतान है। वित्त वर्ष 2025-26 में महेंद्र सिंह धोनी झारखंड-बिहार क्षेत्र के सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले टैक्सपेयर बनकर उभरे हैं।
फिर एमएस धोनी बने बिहार, झारखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयकर विभाग ने झारखंड और बिहार सर्किल से इस वित्त वर्ष में करीब 20,000 करोड़ रुपये का टैक्स कलेक्शन किया है। इस दौरान एमएस धोनी का नाम सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले व्यक्ति के रूप में सामने आया।
धोनी लंबे समय से देश के सबसे बड़े टैक्सपेयर्स में शामिल रहे हैं और उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा क्रिकेट, ब्रांड एंडोर्समेंट्स और बिजनेस इन्वेस्टमेंट्स से आता है।
ब्रांड एंडोर्समेंट से लेकर टैक्स भरने तक सबमें नंबर 1 हैं धोनी
धोनी की लोकप्रियता सिर्फ क्रिकेट मैदान तक सीमित नहीं है। रिटायरमेंट के बाद भी उनकी ब्रांड वैल्यू लगातार बनी हुई है। कई बड़ी कंपनियों के साथ एंडोर्समेंट डील और अलग-अलग बिजनेस वेंचर्स के जरिए वह करोड़ों की कमाई करते हैं। यही वजह है कि टैक्स भुगतान के मामले में भी उनका नाम लगातार सुर्खियों में रहता है।
आयकर विभाग के आंकड़ों के अनुसार, झारखंड-बिहार रीजन में टैक्स कलेक्शन में इस बार बड़ा इजाफा देखने को मिला है। इसमें कॉरपोरेट सेक्टर, कोल कंपनियों और हाई-नेटवर्थ इंडिविजुअल्स का बड़ा योगदान रहा। खास तौर पर सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड और दूसरे बड़े उद्योग समूहों से टैक्स कलेक्शन मजबूत हुआ है।
संन्यास के 6 सालों बाद भी टॉप पर हैं धोनी
एमएस धोनी का नाम सबसे बड़े टैक्सपेयर के तौर पर सामने आना उनकी लगातार बढ़ती कमाई को भी दिखाता है। क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद उनकी कमर्शियल वैल्यू में कोई कमी नहीं आई है और आज भी वह देश के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में गिने जाते हैं।
आईपीएल 2026 में चोट की वजह से नहीं ले पा रहे हिस्सा
एमएस धोनी फिलहाल आईपीएल में अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ मौजूद हैं लेकिन वो मैच नहीं खेल पा रहे हैं। बता दें, कि सीजन की शुरुआत के पहले धोनी को काफ इंजरी हुई थी जिसके चलते वो पहले दो हालतों के लिए टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। हालांकि अब लीग का आखिरी फेस शुरू होने वाला हैं लेकिन अभी वो किस मैच में वापसी करेंगे इसके बारे में किसी को कुछ नहीं पता हैं।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

