IPL 2026 का 57वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह मैच 12 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा, जो कि हाई स्कोरिंग मैचों के लिए फेमस है।
दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ पैट कमिंस की कप्तानी वाली SRH है, तो दूसरी तरफ शुभमन गिल की अगुवाई में GT एक नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज GT vs SRH मैच में कौन जीतेगा।
GT vs SRH में कौन टीम हैं आगे?
कुल मैच: 7
सनराइजर्स हैदराबाद जीता: 4
गुजरात टाइटंस जीता: 3
नो रिजल्ट: 0
GT vs PBKS: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद पिच रिपोर्ट
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच दुनिया की सबसे फ्लैट पिचों में गिनी जाती हैं। यहाँ पर रेड साइल की विकेट यूज होती हैं जिसमें ट्रू बाउंस होता हैं और वहां पर बॉल भी बल्ले पर अच्छे से आती हैं।
यहीं नहीं यहाँ पर हाई स्कोरिंग मैच होने का में कारण सिर्फ अच्छी विकेट और छोटी बाउंड्री भी हैं जिसके कारण बॉल काफी आसानी से ट्रेवल करती हैं। हाई बाउंस होने के चलते चौके से ज्यादा छक्के देखने को मिलते हैं।
अहमदाबाद में चेस करने वाली टीम को फायदा मिलता हैं। लेकिन किसी टीम ने पहले खेलते हुए बड़ा स्कोर बना दिया तो उसके मैच जीतने के चांस बढ़ जाते हैं।
पहली पारी का औसत स्कोर- 176
दूसरी पारी का एवरेज स्कोर- 164
GT vs PBKS: संभावित प्लेइंग XI
गुजरात टाइटंस (GT): साई सुदर्शन, शभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, पैट कमिंस (कप्तान), ईशान मलिंगा।
गुजरात टाइटंस (GT)
गुजरात टाइटंस के पास भी शुभमन गिल और साई सुदर्शन जैसे बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। इसके साथ जॉस बटलर जैसा इस फॉर्मेट का धाकड़ बल्लेबाज भी मौजूद हैं। जबकि मिडल ऑडर में ग्लेन फिलिप्स और राहुल तेवतिया जैसे पावरफुल हिटर है।
गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और कागिसो रबाडा एक्सपीरियंस लाते हैं और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान मौजूद हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
सनराइजर्स हैदराबाद के पास भी ट्रेविस हेड और अभिषक शर्मा जैसे बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। जबकि मिडल ऑडर में हेनरिक क्लासेन और नितीश रेड्डी जैसे पावरफुल हिटर है। इसके अलावा अनिकेत वर्मा फिनिशिंग के लिए मौजूद हैं।
गेंदबाजी में कप्तान पैट कमिंस और शाकिब हुसैन अपनी पेस से सभी को प्रभावित कर रहे हैं और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए हर्ष दुबे मौजूद हैं।
GT vs SRH: कौन जीतेगा आज का मैच?
पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है। यहां चेस करने वाली टीम को थोड़ा बेनिफिट मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है।
इस सीजन SRH की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बहुत मजबूत है, लेकिन GT के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है। आज के GT vs SRH मुकाबले में गुजरात के पास होम एडवांटेज है।
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ियों की फॉर्म भी अच्छी चल रही हैं जबकि गुजरात ने भी पिछले मैच में फॉर्म में चल रही पंजाब किंग्स को धूल चटाई थी।
SRH की टीम ने इस सीजन भी काफी अच्छा खेला है। जबकि ख़राब शुरुआत के बाद भी गुजरात ने फॉर्म पकड़ ली हैं। हालाँकि टॉप 3 के अलावा उनके पास ज्यादा बल्लेबाज नहीं है जो कि बड़ा स्कोर बना सकें जबकि हैदराबाद की बल्लेबाजी और गेंदबाजी काफी शानदार फॉर्म में चल रही हैं। इसलिए इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद जीत सकती हैं।
मैच विनर- SRH

