कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रात पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बारिश की वजह से मैच 1 घंटे की देरी से शुरू हुआ। पिच बहुत देर से कवर्स के अंदर थी जिसके चलते उसमें काफी मॉइश्चर था इसलिए उन्होंने यह फैसला किया था।
एलन और रहाणे ने दी ताबड़तोड़ शुरुआत
पिछले मैच के शतकवीर फिन एलन और कप्तान अजिंक्या रहाणे ने शुरुआत में कुछ बड़े शॉट खेले और स्कोरबोर्ड को तेजी से बढ़ाया लेकिन वो अपनी स्टार्ट को बढ़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। उसके बाद अंगकृष रघुवंशी और कैमरन ग्रीन ने पारी को संभाला।
इस पिच पर बल्लेबाजी इतनी आसान नहीं थी क्योंकि गेंद काफी रुककर तो आ ही रही थी और साथ में गेंदबाजों के लिए अतिरिक्त उछाल भी मिल रहा था। दोनों ने शुरू में कुछ समय लिया और धीरे धीरे पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया।
रघुवंशी और ग्रीन ने किया पारी को बिल्ड
रघुवंशी ने पहले डफी के ओवर में 2 चौके जड़कर रनरेट को बढ़ाने की कोशिश की। उसके बाद ग्रीन ने भी कुछ बड़े शॉट खेले लेकिन रसिख सलाम के ओवर में वो ज्यादा जोखिम उठान के चक्कर में बोल्ड हो गए। क्योंकि गेंद उतनी ज्यादा उछली नहीं जितना वो सोच रहे थे। ग्रीन ने 32 रन बनाए।
ग्रीन के आउट होने के बाद रघुवंशी ने अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखी। उन्होंने बीच बीच में रिस्क लेकर जरूरी बाउंड्री लगे और दूसरे छोर पर रिंकू सिंह भी उनका बखूभी साथ निभा रहे थे। शुरुआत में रिंकू भी गेंद को सही से टाइम नहीं कर पा रहे थे। क्योंकि आते ही इस पिच पर बड़े शॉट लगाना मुश्किल था।
रिंकू और रघुवंशी ने केकेआर को बड़े स्कोर तक पहुंचाया
हालांकि एक बार जब रिंकू सिंह सेट हुए तो उन्होंने अपने गियर चेंज किए और आरसीबी के गेंदबाजों को रिमांड में लेना शुरू किया। उन्होंने रघुवंशी के साथ इनिंग्स को बिल्ड किया और इसी दौरान अंग्रकिश ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।
रिंकू ने डेथ ओवरों में अपने हाथ खोले और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 49 रन जड़ दिए। वहीं रघुवंशी ने 46 गेंदों में 71 रनों की पारी खेली जिस्म 7 चौके और 3 छक्के शामिल थे। केकेआर ने 20 ओवरों में 192 रन बनाए।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

