Battlegrounds Mobile India 4.4 अपडेट को लेकर इंटरनेट पर लगातार लीक्स सामने आ रहे हैं। इस बार गेम में “Ancient Secret” फराओ-थीम मोड की जगह एक बिल्कुल नया मोड देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आने वाले थीम मोड का नाम “Heroes Crown” होगा, जो Erangel मैप को प्राचीन रोमन और ग्रीक पौराणिक कथाओं से प्रेरित एक शानदार बैटलफील्ड में बदल देगा। नीचे जानिए BGMI 4.4 अपडेट की संभावित रिलीज डेट और इससे जुड़े अन्य बड़े लीक्स।
BGMI 4.4 अपडेट रिलीज़ डेट क्या है
BGMI 4.4 अपडेट के लीक्स के मुताबिक, Erangel मैप के कई बड़े शहरों और लोकेशन्स में इस बार शानदार विज़ुअल बदलाव देखने को मिल सकते हैं। Yasnaya Polyana, Ruins, Ferry Pier और Mylta जैसी जगहों को प्राचीन पौराणिक खंडहरों की थीम में दोबारा डिज़ाइन किए जाने की चर्चा है। इससे खिलाड़ियों को गेम में एक बिल्कुल नया और अलग बैटल अनुभव मिल सकता है। वहीं, BGMI 4.4 अपडेट की संभावित रिलीज डेट 20 मई 2026 बताई जा रही है।
नया Hot Drop में Floating Island की एंट्री
सबसे ज्यादा चर्चा Floating Island की वापसी को लेकर हो रही है, लेकिन इस बार यह पूरी तरह रोमन थीम में देखने को मिल सकता है। लीक्स के अनुसार “Crown’s Abode” नाम की यह विशाल लोकेशन गेम का सबसे बड़ा Hot Drop बन सकती है, जहां भारी लूट और जबरदस्त फाइट्स देखने को मिलेंगी।
इसके अलावा, पिछले थीम मोड की तरह खिलाड़ियों को यहां उतरने पर एक अतिरिक्त जिंदगी यानी “Recall” मिलने की संभावना भी बताई जा रही है, जिससे मैच में वापसी का एक और मौका मिलेगा।
वहीं, लीक्स में “Sun Chariots” का भी जिक्र किया गया है। कहा जा रहा है कि खिलाड़ी इन खास रथों का इस्तेमाल करके Floating Island के अंदर छिपे ताकतवर Bosses तक पहुंच सकेंगे। इन Bosses को हराने पर शानदार और हाई-लेवल गियर मिलने की उम्मीद है।
BGMI 4.4 अपडेट डाउनलोड पर क्या होगा खास
अफवाहों के मुताबिक, BGMI 4.4 अपडेट में इस बार एक नया Team-Based Honor System देखने को मिल सकता है। बताया जा रहा है कि मैच के दौरान अलग-अलग “Trials” पूरे करने पर पूरी Squad को साझा पॉइंट्स मिलेंगे, जिनकी मदद से एंडगेम रिवॉर्ड्स और खास फायदे अनलॉक किए जा सकेंगे।
लीक्स में सामने आए Trials में “Spartan’s Trial” काफी दिलचस्प बताया जा रहा है। इसमें खिलाड़ियों को दुश्मन Minions की लगातार आने वाली लहरों से एक युद्ध-ध्वज की रक्षा करनी होगी। इसे पूरा करने पर “Unyielding State” नाम का खास Buff मिल सकता है, जो कुछ समय तक खिलाड़ियों को Knockdown होने से बचाए रखेगा।
वहीं, “Icarus’ Trial” एक Parkour-स्टाइल मिशन हो सकता है, जहां खिलाड़ियों को तय समय के अंदर ऊंची चोटियों तक पहुंचना होगा। मिशन पूरा करने पर कुछ समय के लिए उड़ने की क्षमता मिलने की भी चर्चा है। इसके अलावा “Achilles’ Trial” को तेज रफ्तार Chase Mode बताया जा रहा है, जिसमें खिलाड़ी Phantoms का शिकार करके प्राचीन ताकतें हासिल कर सकेंगे।
सिर्फ थीम मोड ही नहीं, बल्कि गेमप्ले में भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। लीक्स के अनुसार Panzerfaust और JS9 SMG अब सभी Classic Maps में सामान्य Ground Loot के रूप में मिल सकते हैं। साथ ही Spartan Flag और Heart of Fury जैसे नए आइटम्स मौजूदा मेटा को पूरी तरह बदल सकते हैं।

