आईपीएल 2026 खत्म होने वाला हैं और अभी तक एमएस धोनी एक भी मैच में नजर नहीं आए हैं। लेकिन एक बार फिर सीजन खत्म होने के साथ साथ यह सवाल उठने लगा है कि क्या एमएस धोनी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ संन्यास ले लेंगे। तो चलिए जानते हैं कि क्या वो इस मैच के बाद संन्यास लेंगे या फिर नहीं?
काफ इंजरी के चलते शुरुआती दो हप्तों से हुए थे बाहर
आपको बता दें, की एमएस धोनी आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले काफ इंजरी की वजह से वो शुरुआती दो हप्तों के लिए बाहर हो गए थे। लेकिन उसके बाद वो टाइमलाइन बढ़ती गई और अब पूरा सीजन खत्म होने वाला है वो एक भी दिन मैच वाले दिन ग्राउंड पर नजर नहीं आए हैं। वो मैचों के बीच प्रैक्टिस वाले दिन तो टीम के साथ जरूर नजर आते थे लेकिन मैच डे के लिए होटल से ग्राउंड भी नहीं आते थे।
लखनऊ मैच से पहले हो गए थे फिट, विनिंग कॉम्बिनेशन नहीं चाहते थे छेड़ना
मीडिया खबरों की मानें, तो वो एक हफ्ते पहले ही पूरी तरह से फिट हो चुके थे लेकिन टीम लगातार मुकाबले जीत रही थी जिसके चलते उन्होंने विनिंग कॉम्बिनेशन को छेड़ना सही नहीं समझा और प्लेइंग 11 में नहीं खेले। हालांकि अब यह इस सीजन चेन्नई का अपने होमग्राउंड में आखिरी मैच हैं और उनकी फिटनेस और उम्र को देखते हुए माना जा रहा है कि वो संन्यास ले सकते हैं।
हैदराबाद के खिलाफ मैच के बाद धोनी ले सकते हैं संन्यास
धोनी ने अपने पुराने इंटरव्यू में कहा भी था कि वो अपना आखिरी मैच चेन्नई में ही खेलेंगे। ऐसे में अब यह मैच उनका आखिरी मैच हो सकता है।
चेन्नई सुपर किंग्स के सोशल मीडिया हैंडल ने भी एक ट्वीट किया था जिसमें लिखा था ‘वन लास्ट टाइम’ जिसका इशारा फैंस धोनी के आखिरी मैच से भी लगा रहे हैं। हालांकि धोनी क्या निर्णय लेंगे इसके बारे में तो वो ही जानते हैं।
उतार चढ़ाव भरा रहा है चेन्नई का सीजन
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। शुरुआती तीन मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा था और उसके बाद उन्होंने कमबैक करते हुए कुछ मैच लगातार जीते और प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई हैं। लेकिन लगातार खिलाड़ियों की चोट की वजह से टीम का कॉम्बिनेशन पूरी तरह से बिगड़ चुका हैं।
कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी खराब फॉर्म में चल रहे हैं जिसके चलते भी चेन्नई को लगातार संघर्ष करना पड़ा है।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

