IPL 2026: आईपीएल 2026 का 65 वां मैच आज बुधवार, 20 मई को कोलकाता नाईट राइडर्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस की टीम को पंजाब किंग्स टीम के खिलाफ 6 विकेट से जीत मिली थी।
जबकि केकेआर टीम को अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस टीम के खिलाफ खेलते हुए 29 रन से जीत मिली थी। वहीं आज के इस मैच को भी यह टीम जीतकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीद को जिन्दा रखने की कोशिश करेगी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
KKR टीम के खिलाफ MI का पलड़ा रहा है भारी :-
आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 36 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए मुंबई इंडियंस की टीम को इनमें से 25 मैच में जीत मिली है। जबकि इस बीच केकेआर टीम को केवल 11 ही मैचों में जीत मिली है।

इसके अलावा आईपीएल 2026 के सीजन में इन दोनों टीमों के बीच एक मैच खेला गया है। तब उस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम को 6 विकेट से जीत मिली थी। इसके अलावा आज भी इन दोनों के बीच एक अच्छा मैच देखने को मिल सकता है।
आज इस तरह की हो सकती है MI की टीम :-
आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस की टीम को पंजाब किंग्स टीम के खिलाफ खेलते हुए 6 विकेट से शानदार जीत मिली थी। तब उस मैच में एमआई टीम की तरफ से तिलक वर्मा ने 75 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। जबकि रयान रिकेल्टन ने भी 48 रन की अच्छी पारी खेली थी। जबकि गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर ने 4 अहम विकेट लिए थे। वहीं आज के इस मैच में उनसे एक बार फिर से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

एमआई की संभावित एकादश : रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन(विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), राज अंगद बाबा, तिलक वर्मा, नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
एमआई के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, मयंक मार्कंडेय, विल जैक्स
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है KKR की टीम :-
आईपीएल 2026 के अपने पिछले मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम को गुजरात टाइटंस टीम के खिलाफ खेलते हुए 29 रन से जीत मिली थी। तब उस मैच में केकेआर टीम की तरफ से फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी और कैमरून ग्रीन ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली थी। जबकि गेंदबाजी में सुनील नरेन ने 2 बल्लेबाजों को आउट किया था। इसके अलावा आज के इस मैच में भी इन सभी खिलाड़ियों से केकेआर की टीम को ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद रहने वाली है।

KKR की संभावित एकादश : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और माथीशा पथिराना।
KKR के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- फिन एलन, मनीष पांडे, सौरभ दुबे, रोवमैन पॉवेल और तेजस्वी दहिया
आज ऐसा रहने वाला है कोलकाता की पिच का मिजाज :-
ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती हैं। यहाँ पर शुरुआती कुछ ओवरों में स्विंग देखने को मिलती हैं लेकिन उसके बाद यह विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी शानदार हो जाती हैं।

इस ग्राउंड पर आसानी से थ्रू द लाइन शॉट्स लगाए जा सकते हैं और स्क्वायर बाउंड्री छोटी और फ्लैट विकेट होने के चलते यहाँ पर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं।रात के मुकाबलों में यहाँ ओस की भूमिका भी अहम होती है। क्योंकि दूसरी पारी में गेंद थोड़ी अच्छे से बल्ले पर आती हैं। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।
कैसा रहने वाला है आज कोलकाता का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज बुधवार, 20 मई को कोलकाता का मौसम साफ रहने वाला है। इसके अलावा आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना है। इसके चलते हुए आज यहां पर बारिश का मैच में कोई भी खलल नहीं देखने को मिलेगा।
आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें :-
मुंबई इंडियंस टीम के सलामी बल्लेबाज रियान रिकेल्टन ने इस सीजन में अभी तक 10 पारियों में 47.77 की बल्लेबाजी औसत और 190.26 की स्ट्राइक रेट के साथ 430 रन बनाए हैं। जबकि केकेआर के युवा बल्लेबाज रघुवंशी ने 12 पारियों में 42.20 की बल्लेबाजी औसत और 146.52 की स्ट्राइक रेट के साथ 422 रन बनाए हैं।

वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 5 अर्धशतक भी आए हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में केकेआर के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने 11 पारियों में 25.37 की गेंदबाजी औसत और 9.44 की इकॉनमी रेट से 16 विकेट लिए हैं।
कब और कहां देखें यह मैच :-
कोलकाता नाईट राइडर्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच आज यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

