आज के LSG vs PBKS मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है।
IPL 2026 के 68वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स आमने-सामने हैं। टॉस के बाद LSG vs PBKS Playing XI को लेकर बने सभी सवाल अब पूरी तरह साफ हो चुके हैं, क्योंकि पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है।
इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स ने दो–दो बदलाव किए हैं।
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम, लखनऊ में कैसी रहेगी पिच?
इकाना स्टेडियम में दो तरह की पिच इस्तेमाल की जाती है। एक काली मिट्टी की जिसमें तेज गेंदबाजों के लिए काफी मदद होती है। नई गेंद स्विंग होने के अलावा स्पिन गेंदबाजों को भी थोड़ा फायदा मिलता है। गेंद भी बल्ले पर अच्छे से नहीं आती है इसलिए यहां पर लो स्कोरिंग मुकाबले होते हैं।
वहीं लाल मिट्टी की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी शानदार होती है। इसमें शुरुआत के कुछ ओवरों में गेंदबाजों को मदद मिलती है लेकिन उसके बाद बल्लेबाज आसानी से बड़े स्कोर बना सकते है।
LSG vs PBKS Playing XI: लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग XI
लखनऊ सुपर जाइंट्स: जोश इंग्लिस, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस मुकाबले में दो बदलाव किए है। अर्जुन तेंदुलकर को लखनऊ की तरफ से पहला मैच खेलने का मौका मिला जबकि अर्शिन कुलकर्णी को भी प्लेइंग 11 में जगह दी गई है।
LSG vs PBKS Playing X1: punjab किंग्स की प्लेइंग 11
पंजाब किंग्स (PBKS): प्रभसिमरन सिंह (डब्ल्यू), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (सी), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
पंजाब किंग्स की बात करें तो इस मैच में उन्होंने भी अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए है। मार्को यानसेन और विजयकुमार वैशाख को जगह दी गई है।
LSG vs PBKS: मैच के प्रमुख खिलाड़ी
अब अगर मैच के प्रमुख खिलाड़ियों पर नजर डालें तो लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से मिचेल मार्श और जॉस इंग्लिस पर पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। वहीं पंजाब किंग्स के लिए श्रेयस अय्यर और प्रियांश आर्या एक बार फिर मैच का रुख बदल सकते हैं।
अंत में, इकाना स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में LSG vs PBKS Playing XI सबसे अहम फैक्टर रहने वाली है, क्योंकि सही टीम कॉम्बिनेशन ही इस मैच में जीत तय करेगा.
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

