आईपीएल में लीग स्टेज को पार करके प्लेऑफ तक पहुंचना किसी भी टीम के लिए बहुत मुश्किल होता। इसके लिए पूरे सीजन में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद ही टीमें नॉकआउट स्टेज में अपनी जगह पक्की कर पाती हैं। कुछ फ्रेंचाइजी ऐसी भी रही हैं जिन्होंने हर साल बढिया प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ बार- बार प्लेऑफ में जगह बनाई है, बल्कि बड़े मुकाबलों में सबसे ज्यादा नॉकआउट मैच खेलने का रिकॉर्ड भी टीम के नाम दर्ज किया है। इसी कड़ी में हम आपको आईपीएल इतिहास की उन टॉप-5 टीमों के बारे में बताएँगे जिन्होंने सबसे ज्यादा बादबार प्लेऑफ मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया है।
5. सनराइजर्स हैदराबाद- 14 बार
आईपीएल 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर मौजूद है। टीम ने अब तक कुल 14 प्लेऑफ मुकाबले खेले हैं। SRH ने कई सीजन में में बढ़िया प्रदर्शन करते हुए खुद को लगातार मजबूत टीम साबित किया है। इस बार भी हैदराबाद की टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल है, टीम इस बार ट्राफी की प्रबल दावेदार भी है।
4. कोलकाता नाइट राइडर्स- 15 बार
तीन बार आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकी कोलकाता नाइट राइडर्स इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। KKR ने अलग-अलग सीजन्स में दमदार वापसी कर अपनी पहचान बनाई है। टीम अब तक आईपीएल में 15 प्लेऑफ मुकाबले खेल चुकी है और कई बार बड़े मैचों में शानदार प्रदर्शन भी किया है। कोलकाता की टीम 3 बार आईपीएल ट्राफी पर अपना कब्जा जमाया है ।
3. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर- 17 बार
स्टार खिलाड़ियों से भरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सूची में तीसरे स्थान पर है। RCB ने आईपीएल इतिहास में अब तक 17 प्लेऑफ मुकाबले खेले हैं। लंबे इंतजार के बाद टीम ने आखिरकार साल 2025 में अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतकर फैंस का सपना पूरा किया था। साल 2025 में बेंगलोर ने अपना पहला आईपीएल टाइटल जीता है, इस बार भी टीम टेबल में टॉप और फाइनल जीत सकती है।
2. मुंबई इंडियंस- 22 बार
सबसे सफल फ्रेंचाइजियों में शामिल मुंबई इंडियंस इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने कई सालों तक आईपीएल में अपना दबदबा कायम रखा। मुंबई ने 10 से ज्यादा सीजन्स में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है और अब तक कुल 22 प्लेऑफ मुकाबले खेले हैं। MI की टीम ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है।
1. चेन्नई सुपर किंग्स- 26 बार
आईपीएल इतिहास में सबसे सफल और लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाली टीमों की बात हो तो चेन्नई सुपर किंग्स का नाम सबसे पहले आता है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में CSK ने ऐसी निरंतरता दिखाई है, जिसे हासिल करना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं रहा। टीम ने अब तक सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है और आईपीएल इतिहास में रिकॉर्ड 26 प्लेऑफ मुकाबले खेले हैं।चेन्नई की टीम ने 5 बार आईपीएल ट्राफी उठाई हैं।

