Garena ने आधिकारिक तौर पर फ्री फायर OB54 एडवांस सर्वर लॉन्च का ऐलान कर दिया है। मोबाइल गेमर्स अब Free Fire एडवांस सर्वर के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, क्योंकि ये लाइव हो चुका है। इस कड़ी में हम आपको फ्री फायर OB54 एडवांस सर्वर डाउनलोड करने का पूरा तरीका बताने जा रहे हैं ।
फ्री फायर OB54 एडवांस सर्वर डाउनलोड कब से होगा लाइव
फ्री फायर OB54 एडवांस सर्वर 5 जून, 2026 को लाइव होई गया है। प्लेयर्स को 18 जून, 2026 तक इस टेस्ट सर्वर पर आने वाले नए और अनरिलीज़्ड फीचर्स को टेस्ट लकर सकते हैं। इस सर्वर में गेमर्स नए हथियारों, कैरेक्टर्स और सिस्टम अपडेट्स का अनुभव नार्मल प्लेयर्स से पहले करने का मुआका मिलेगा। हालांकि, सर्वर में लॉग इन करने के लिए ऑफिशियल एक्टिवेशन कोड जरूरी होगा, इसके लिए जो भी इसका इंतज़ार कर रहे हैं उनको इसपर पहले ही रजिस्ट्रेशन करना होगा।
फ्री फायर OB54 एडवांस सर्वर कब से कब तक कर सकते हैं डाउनलोड
- रजिस्ट्रेशन शुरू: अभी लाइव
- सर्वर ओपन डेट: 5 जून, 2026
- सर्वर क्लोज डेट: 18 जून, 2026
प्लेयर्स अभी से एडवांस सर्वर के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सर्वर 5 जून से 18 जून, 2026 तक उपलब्ध रहेगा।
फ्री फायर OB54 एडवांस सर्वर डाउनलोड करने स्टेप बाई स्टेप तरीका
अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए ये आसान स्टेप्स फ़ॉलो करें, हो निचे दिए गए हैं।
स्टेप 1: अपने फोन या कंप्यूटर में वेब ब्राउज़र खोलें और Garena Free Fire Advance Server की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: अपने Facebook या Google अकाउंट से लॉग इन करें। ध्यान रखें कि यह वही अकाउंट हो जो आपकी मुख्य Free Fire ID से लिंक हो।
स्टेप 3: 5 जून को APK डाउनलोड लिंक एक्टिव हो जाएगा। उस दिन वेबसाइट पर जाकर Download APK बटन पर क्लिक करें और टेस्ट सर्वर की अलग ऐप डाउनलोड करें।
स्टेप 4: डाउनलोड पूरा होने के बाद APK फाइल इंस्टॉल करें और Free Fire Advance Server को ओपन करें।
स्टेप 5: गेम शुरू करते समय आपसे एक्टिवेशन कोड मांगा जाएगा। अपना प्राप्त एक्टिवेशन कोड दर्ज करें और नए फीचर्स का अनुभव लेना शुरू करें।

