आईपीएल 2026 में जहां कई युवा खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट फैंस का काफी आकर्षित किया है। वहीं कुछ अनुभवी और प्रतिभाशाली क्रिकेटरों के लिए यह सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। हैरानी की बात यह रही कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान उन्हें एक भी मौका नहीं दिया गया है।
इन खिलाड़ियों में ऐसे नाम शामिल हैं जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं। साथ ही कुछ खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल लेवल पर अपनी क्षमता साबित कर चुके हैं। इसके बावजूद वे पूरे सीजन टीम की बेंच पर ही बैठ रहें। इस कड़ी में हम आपको उन तीन खिलाड़ियों पर जिन्हें IPL 2026 में एक मैच खेलें अक भी मौका नहीं दिया गया था।
3. मंगेश यादव (रॉयल चैलेंज र्स बेंगलुरु)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मंगेश यादव पर बड़ा भरोसा जताते हुए उन्हें 5.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को भारतीय क्रिकेट का उभरता हुआ सितारा माना जा रहा है।
यश दयाल की गैरमौजूदगी के सीजन से बाहर होने के बाद ये उम्मीद की जा रही थी, कि मंगेश को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने रासिख सलाम दर को प्राथमिकता दी और टीम में खेलने का मौका दिया। इसके चलते मंगेश पूरे सीजन एक भी मैच नहीं खेल सके। इतनी बड़ी रकम में खरीदे जाने के बावजूद उन्हें मौका न मिलना कई क्रिकेट प्रशंसकों के लिए चौकाने वाला फैसला था।
2. उमरान मलिक (कोलकाता नाइट राइडर्स)
जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान मलिक की आईपीएल 2026 में वापसी की काफी उम्मीदें जताई जा रही थीं। अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से उन्होंने पहले ही क्रिकेट जगत में एक अलग पहचान बना ली थी, लेकिन लगातार चोटों ने उनके करियर की पर असर डाला।
कोलकाता नाइट राइडर्स को इस बार तेज गेंदबाजी यूनिट में चुनौतियों का सामना करना पड़ा, फिर भी उमरान को पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। टीम मैनेजमेंट ने कार्तिक त्यागी पर अधिक भरोसा जताया, जिन्होंने मिले अवसरों का अच्छा उपयोग करते हुए प्रभावशाली प्रदर्शन किया। ऐसे में उमरान का पूरे सीजन बेंच पर बैठे रहना फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञों के लिए चर्चा का विषय भी रहा था।
1. पृथ्वी शॉ (दिल्ली कैपिटल्स)
इस लिस्ट में सबसे चर्चित नाम पृथ्वी शॉ का है। भारतीय क्रिकेट के सबसे धाकड़ ओपनर बल्लेबाजों में शुमार शॉ का करियर पिछले कुछ वर्षों में कई उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। महाराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट में उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें दिल्ली कैपिटल्स की ओर से IPL 2026 में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।
दिल्ली की टीम पूरे सीजन ओपनिंग कॉम्बिनेशन की तलाश में संघर्ष करती हु नजर आई थी, लेकिन फिर भी टीम मैनेजमेंट ने पृथ्वी शॉ पर भरोसा नहीं जताया। उनकी जगह अभिषेक पोरेल और साहिल पराख को खेलने का मौका दिया गया, जबकि शॉ पूरे टूर्नामेंट में बेंच तक ही सीमित रहे। ऐसे में उनका टीम से बाहर रहना कई क्रिकेट प्रशंसकों के लिए हैरानी भरा फैसला भी रहा।
आईपीएल 2026 ने जहां कई युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और नई पहचान बनाने का मंच दिया, वहीं इन तीन खिलाड़ियों के लिए यह सीजन काफी निराशाजनक साबित हुआ। घरेलू और इन्तेरनतिओनल लेवल पर खुद को साबित करने के बावजूद उन्हें एक भी मैच खेलने का अवसर नहीं मिला। अब सभी फैंस की नजरें अगले सीजन पर होंगी, जहां ये खिलाड़ी वापसी कर अपनी क्षमता का प्रदर्शन करने और खुद को साबित करने का नया मौका आजमाएगे।

