प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले दिनों में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है। इस दौरे में वह न सिर्फ देश से जुड़े मामलों में समझौता करेंगे बल्कि क्रिकेट जगत में भी बड़ा ऐलान कर सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया में टी20 टूर्नामेंट बिग बैश लीग खेला जाता है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इसका एक मुकाबला भारत में कराने पर विचार कर रही है। तो चलिए जानते हैं कि नरेंद्र मोदी के दौरे से क्रिकेट फैंस के लिए क्या खुशखबरी मिलने वाली है?
चेन्नई में हो सकता है बिग बैश लीग का पहला मुकाबला
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बिग बैश लीग को और ज्यादा ग्लोबल बनाना चाहती है। इसके लिए वह भारतीय फैन को अपनी तरफ आकर्षित करना चाहती है। यही कारण है कि सीए बीबीएल का पहला मैच इंडिया में कराना चाहती है ताकि भारतीय दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित किया जा सकें।
मीडिया खबरों की मानें, तो बिग बैश लीग के पहले मुकाबले की मेजबानी चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम को मिल सकती है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और बीसीसीआई में चल रही है लंबे समय से चर्चा
इस प्रस्ताव को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, बीसीसीआई और तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन के बीच काफी समय से बातचीत चल रही है। हालांकि आयोजन को अंतिम रूप देने से पहले कुछ प्रशासनिक और लॉजिस्टिक पहलुओं पर सहमति बनना अभी बाकी है।
नरेंद्र मोदी कर सकते हैं ऑस्ट्रेलियाई दौरे के आधिकारिक ऐलान
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई में होने वाले सिडनी दौरे के दौरान पीएम मोदी इस परियोजना को लेकर औपचारिक घोषणा कर सकते हैं। हालांकि फिलहाल किसी भी पक्ष की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
आपको बता दें कि बिग बैश लीग दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग में शामिल है।
पर्थ ने जीता था आखिरी बार टाइटल
भारत में मैच होने की वजह से लीग की पहुंच और लोकप्रियता और बढ़ सकती है। वहीं भारतीय दर्शकों को भी बिग बैश लीग के मुकाबले देखने का मौका मिलेगा।
पिछले सीजन में पर्थ स्कॉचर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने फाइनल में सिडनी सिक्सर्स को हराकर ट्रॉफी जीती थी।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

