विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज 14 जून 2026 को किसका मैच है, टीम, समय, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी यहां दी गई है।
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच हर दिन फैंस का एक ही सवाल होता है कि आज 14 जून 2026 को किसका मैच है और कौन सी टीम मैदान पर उतरने वाली है। अगर आप भी आज के मुकाबले की पूरी जानकारी एक ही जगह जानना चाहते हैं, तो यहां आपको टीम, समय, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी हर जरूरी अपडेट मिल जाएगी।
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज किसका मैच है?
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज 14 जून 2026 को 2 मैच खेले जाने है। पहला मैच बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड्स विमेंस और आखिरी इंडिया बनाम पाकिस्तान विमेंस के बीच हाई वोल्टेज मैच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में सभी टीमों का कॉम्बिनेशन अच्छा देखने में लग रहा है, इसीलिए हर मैच में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। खासकर, इंग्लैंड में हाई–स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज के मैच की पूरी जानकारी
मैच: बांग्लादेश विमेंस बनाम नीदरलैंड्स विमेंस, इंडिया विमेंस बनाम पाकिस्तान विमेंस, विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026
तारीख: 14 जून 2026 (रविवार)
समय: दोपहर 3:00 बजे, शाम 7:00 बजे (भारतीय समय)
वेन्यू: मैनचेस्टर, बर्मिंघम
INDW vs PAKW: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दोनों टीमों का स्क्वाड
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव।
पाकिस्तान: फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, एमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, मुनीबा अली, तुबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नाशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब।
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज का मैच लाइव कहां और कैसे देखें?
अगर आप जानना चाहते हैं कि विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज का लाइव मैच कहां और कैसे देखें, तो इसके लिए आपके पास कई विकल्प मौजूद हैं। नीचे आज खेले जाने वाले सभी मुकाबलों को लाइव देखने के तरीके बताए गए हैं।
लाइव स्ट्रीमिंग: सभी मैच JioHotstar ऐप पर हिंदी और अंग्रेजी के साथ-साथ भोजपुरी, हरियाणवी, तमिल, तेलगु, कन्नड़ जैसी कई अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगा।
लाइव टेलीकास्ट: दोनों मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग अलग चैनलों पर हिंदी और अंग्रेजी सहित अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में देखा जा सकता है।
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज 2 मुकाबले खेले जाएंगे। ऐसे में अगर आप जानना चाहते थे कि आज किसका मैच है, तो अब आपको सभी मुकाबले से जुड़ी हर जरूरी जानकारी मिल गई होगी और आप मैच का पूरा आनंद ले सकते हैं।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

