Asian Games 2026: एआईटीए ने एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टेनिस टीम की घोषणा कर दी है। इस बार पुरुष वर्ग में भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी सुमित नागल और महिला वर्ग में नंबर-1 खिलाड़ी सहजा यमलपल्ली भारतीय टीम का नेतृत्व करती हुई दिखाई देंगी।
वहीं इस बार एआईटीए की चयन समिति ने अध्यक्ष नंदन बाल की अगुवाई में छह-छह खिलाड़ियों की पुरुष और महिला टीम का चयन किया है। इसके अलावा इस बार भारतीय टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा प्रतिभाओं को भी मौका दिया गया है। जिसके चलते हुए इस बार एशियन गेम्स में भारत मजबूत प्रदर्शन कर सके।
पुरुष टीम में इन खिलाड़ियों को मिला मौका :-

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय पुरुष टीम में एकल वर्ग के लिए सुमित नागल (विश्व रैंकिंग 277), मानस धामने (378) और दक्षिणेश्वर सुरेश (478) को चुना गया है। जबकि डबल्स विशेषज्ञों में युकी भांबरी (विश्व रैंकिंग 24), एन. श्रीराम बालाजी (61) और अनिरुद्ध चंद्रशेखर (90) को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा रिजर्व खिलाड़ी में करन सिंह, रित्विक बोल्लीपल्ली, निकी कालियांदा पूनाचा को रखा गया है।
महिला टीम में इन खिलाड़ियों को मिला मौका :-
इसके अलावा इस बार भारत की महिला वर्ग टीम में इंडिया की नंबर-1 खिलाड़ी साहजा यमलापल्ली (विश्व रैंकिंग 332) के अलावा वैष्णवी अडनकर (396) और वैदेही चौधरी (417) को एकल स्पर्धा के लिए चुना गया है।

जबकि इस बार डबल्स वर्ग में रुतुजा भोसले (125), प्रार्थना थोंबरे (181) और अंकिता रैना (185) को टीम में शामिल किया गया है। वहीं इस बार रिजर्व खिलाड़ियों में जील देसाई और श्रुति अहलावत को शामिल किया गया है।
भारतीय चयन समिति को इस टीम से हैं बड़ी उम्मीदें :-
इसके बाद एआईटीए के महासचिव सुंदर अय्यर ने कहा है कि, “भारतीय चयन समिति ने इन खिलाड़ियों के हालिया प्रदर्शन, अनुभव और भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए टेनिस टीम का चयन किया है। इसके बाद उन्होंने कहा कि, ” चयन समिति ने इस बार पेशेवर सर्किट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का गहन मूल्यांकन किया है। तभी तो हमें पूरा विश्वास है कि यह टीम नागोया एशियन गेम्स में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करेगी।”
सितंबर में खेले जाएंगे एशियन गेम्स :-
इसके अलावा इस बार 20वें एशियन गेम्स का आयोजन एशियन गेम्स 2026 के तहत जापान के आईची और नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्तूबर 2026 तक होने वाला है। इसके लिए अब भारतीय टेनिस संघ ने इन चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी तैयारियों के लिए हर संभव सहयोग देने का भी भरोसा जताया है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

