Macau Open: मकाऊ ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों का काफी शानदार प्रदर्शन रहा है। इसके चलते हुए अब अनमोल, रक्षिता और श्रियांशी ने अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज कर ली है। इसके अलावा महिला एकल में अनमोल खराब ने सीधे गेम में जीत दर्ज कर अपनी शानदार शुरुआत की है। इसके चलते हुए अब भारत की तीन महिला खिलाड़ी मकाऊ ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं हैं।
मकाऊ ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची टीम खिलाड़ी :-
अनमोल, रक्षिता और श्रियांशी मकाऊ ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं हैं। क्यूंकि इस बार पिछले महीने डेनमार्क चैलेंज के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने वाली आठवीं वरीयता प्राप्त बैडमिंटन खिलाड़ी अनमोल ने शानदार खेल दिखाया है। इस बार उन्होंने इंडोनेशिया की मुतियारा आयु पुस्पितासारी को महज 42 मिनट में 21-13, 21-16 से हराकर अंतिम 16 में अपनी जगह को पक्का कर लिया है।

इसके चलते हुए अब दुनिया की 51वें नंबर की खिलाड़ी अनमोल का सामना अब मलयेशिया की गोह जिन वेई से होने वाला है। जबकि दूसरी तरफ दुनिया की 53वें नंबर की खिलाड़ी रक्षिता श्री रामराज ने भी इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके चलते हुए अब उन्होंने भी मलेशिया की किसोना सेल्वादुरय को 46 मिनट में 21-16, 24-22 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वहीं अब अगले दौर में उनका सामना दक्षिण कोरिया की किम मिन सन से होने वाला है।

इसके अलावा सातवीं वरीय और दुनिया की 49वें नंबर की भारतीय खिलाड़ी श्रियांशी वालिसेट्टी ने हमवतन तस्नीम मीर के खिलाफ 56 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में 21-18, 19-21, 21-15 से जीत दर्ज की है। इसके बाद अब उनका गले दौर में सामना दक्षिण कोरिया की किम मिन जी से होगा। जबकि भारतीय खिलाड़ी श्रेया लेले का सफर हारकर यहीं खत्म हो गया है। क्यूंकि उनको चीन की चौथी वरीय हान कियान शी से 34 मिनट में 12-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा है। जबकि एक अन्य मैच में दक्षिण कोरिया की किम मिन जी के खिलाफ जोरदार टक्कर देने के बावजूद आकर्षी कश्यप भी 17-21, 21-18, 17-21 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं हैं।
रौनक चौहान ने की शानदार वापसी :-
इसके अलावा पुरुष एकल में रौनक चौहान ने एक गेम हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए चीनी ताइपे के वू झे यिंग को एक घंटे पांच मिनट में 18-21, 21-15, 21-19 से हरा दिया है। लेकिन एक अन्य मैच में एस शंकर मुथुसामी सुब्रमण्यम अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए और चीनी ताइपे के हुआंग पिंग-ह्सियन के खिलाफ एक घंटे चार मिनट में 21-11, 18-21, 16-21 से अपना मैच हार गए। जबकि मिश्रित युगल में भारत के लिए दिन मिला जुला तहा है।

ईशान भटनागर और श्रुति मिश्रा ने जर्मनी के केल्विन डेवेरेक्स और डेसिरी टोप्फर को महज 16 मिनट में 21-4, 21-6 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। इसके बाद अब उनका गले दौर में सामना चीन के ली होंग यी और हुआंग के जिन की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी से होने वाला है। जबकि मोहित जागलान और लक्षिता जागलान की जोड़ी को मलेशिया के लो हान चेन और चान वेन त्से से 9-21, 12-21 से हार का सामना करना पड़ा है।

इसके अलावा आठवीं वरीयता प्राप्त ध्रुव रावत और मनीषा के को दक्षिण कोरिया के सोंग ह्यून चो और जियोंग ना यून से 22-24, 18-21 से हार मिली है। जबकि सात्विक रेड्डी कनपुरम और राधिका शर्मा को थाईलैंड के सुपैक जोमकोह और ओर्ननिचा जोंगसाथपॉर्नपार्न से 10-21, 19-21 से हार का सामना करना पडा है। इसके अलावा रोहित मोहनकुमार और रिदुवर्षिनी रामासामी भी चीन के झू यी जून और ली कियान की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी से 9-21, 11-21 से अपना मैच हार गए हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

