क्रिकेट सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में बहुत पसंद किया जाने वाला खेल है। आजकल हर क्रिकेट मैच टीवी पर दिखाया जाता है, लेकिन स्टेडियम में जाकर मैच देखने का मजा ही कुछ और होता है। आज हम आपको दुनिया के 7 सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियमों के नाम बता रहे हैं, जहाँ सबसे ज़्यादा लोग एक साथ बैठकर मैच देख सकते हैं।
अब तक क्रिकेट इतिहास के 7 सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम की लिस्ट
1. नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम
- स्थान : अहमदाबाद, गुजरात
- निर्मित: 1982, मरम्मत 2020 में
- दर्शक क्षमता: 1.30 लाख
- वास्तुकार: शशि प्रभु
- निर्माण लागत: 700 करोड़ रुपये

नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम, गुजरात में है। इसे सबसे पहले 1982 में बनाया गया था, तब इसमें 49,000 लोग बैठ सकते थे। बाद में इसे नया और बड़ा बनाया गया। इसका पुनः निर्माण 2020 में पूरा हुआ। 24 फरवरी 2020 को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इसका उद्घाटन किया था। अब यह स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बन गया है, जिसमें सबसे ज़्यादा लोग एक साथ बैठकर मैच देख सकते हैं।
2. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड
- स्थान : मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया
- निर्मित: 1853
- दर्शक क्षमता: 1,00,024

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) नाम का एक बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। इसमें एक साथ 1,00,024 लोग बैठ सकते हैं। यह दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियमों में से एक है। इस स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच 15 मार्च से 19 मार्च 1877 के बीच खेला गया था।
3. ईडन गार्डन्स
- स्थान : कोलकाता, भारत
- निर्मित: 1864
- दर्शक क्षमता: 66,349

ईडन गार्डन्स को “भारतीय क्रिकेट का मक्का” कहा जाता है। यह भारत का सबसे मशहूर और बड़ा क्रिकेट स्टेडियमों में से एक है। इस स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच 5 से 8 जनवरी 1934 के बीच भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था। इस स्टेडियम में अब तक कितने महत्वपूर्ण इंटरनेशनल और घरेलू अहम मुकाबले खेले जा चुके हैं।
4. शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
- स्थान : रायपुर, छत्तीसगढ़
- निर्मित: 2008
- दर्शक क्षमता: 65,000

भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान सुनील गावस्कर ने इस स्टेडियम को दुनिया के सबसे अच्छे स्टेडियमों में से एक बताया है। इस स्टेडियम में पहला क्रिकेट मैच साल 2010 में खेला गया था। यह एक अभ्यास मैच था, जो कनाडा की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और छत्तीसगढ़ की रणजी टीम के बीच खेला गया था।
5. राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
- स्थान : हैदराबाद, भारत
- निर्मित: 2003
- दर्शक क्षमता: 60,000

इस स्टेडियम में पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच 12 से 16 नवंबर 2010 के बीच भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेला गया था। यह स्टेडियम इंडियन प्रीमियर लीग की टीम सनराइजर्स हैदराबाद का होम ग्राउंड भी है।
6. ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम
- स्थान : त्रिवेन्द्रम, भारत
- निर्मित: 2014
- दर्शक क्षमता: 55,000

त्रिवेन्द्रम (केरल) में स्थित इस स्टेडियम में क्रिकेट के साथ-साथ फुटबॉल मैच भी होते हैं। इस स्टेडियम में पहला क्रिकेट मैच 7 नवंबर 2017 को भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच एक T20 मैच खेला गया था।
7. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (कोच्चि)
- स्थान : कोच्चि, भारत
- निर्मित: 1996- 97
- दर्शक क्षमता: 55,000

केरल के कोच्चि शहर में स्थित इस स्टेडियम का इस्तेमाल क्रिकेट के साथ-साथ फुटबॉल मैचों के लिए भी किया जाता है। इस स्टेडियम में पहला क्रिकेट मैच 1 अप्रैल 1998 को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे मैच के रूप में खेला गया था। इस क्रिकेट ग्राउंड को कलूर अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है।

