Anushka and Virat: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पहुंचे प्रेमानंद महाराज के दरबार, बातचीत का वीडियो हो रहा वायरल

Anushka and Virat: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बार फिर लोकप्रिय संत प्रेमानंद महाराज जी से मिलने के लिए पहुंचे।

Google News Sports Digest Hindi

Anushka and Virat: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Anushka and Virat) एक बार फिर लोकप्रिय संत प्रेमानंद महाराज जी से मिलने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन दोनों के साथ बेटा अकाय और बेटी वामिका भी साथ थी। तब वहां पर पहुंचने के बाद विराट और अनुष्का (Anushka and Virat) ने प्रेमानंद महाराज जी से काफी देर तक बात की। भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली करीब दो महीने बाद भारत लौटे हैं।

Anushka and Virat
image source via getty images

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलने के लिए विराट कोहली 10 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया गए थे। अब वहऑस्ट्रेलिया से भारत वापस लौट आए हैं। इसके बाद अब विराट अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka and Virat) के साथ वृन्दावन के लोकप्रिय संत प्रेमानंद जी महाराज के पास पहुंचे है। तब दोनों ने महाराज जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। वहीं इस दौरान उनके दोनों बच्चे भी साथ में थे।

प्रेमानंद महाराज से मिले Anushka and Virat :-

अब विराट अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ वृन्दावन के लोकप्रिय संत प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे। तब हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के सामने बैठकर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (Anushka and Virat) उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुन रहे थे।

Anushka and Virat
image source via getty images
सम्बंधित खबरें

इस समय वामिका पिता विराट की गोद में बैठी थी। जबकि बेटा अकाय अनुष्का की गोद में बैठा हुआ था। इस समय दोनों बच्चे अपने माता-पिता की गोद में बैठकर मौज मस्ती करते हुए दिखाई दिए। इसके अलावा इस वीडियो में इन स्टार कपल (Anushka and Virat) के बच्चों का चेहरा भी छिपा दिया गया था। ऐसा उनकी प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए किया गया था।

विराट और अनुष्का ने किया महाराज को प्रणाम :-

प्रेमानंद जी महाराज के दरबार में पहुंच कर विराट कोहली ने अपने घुटनों पर बैठकर उनको प्रणाम किया। जबकि अनुष्का शर्मा महाराज जी के सामने दंडवत प्रणाम करती हुई दिखाई दी। तब वहां पर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया गया।

Anushka and Virat
image source via getty images

जबकि उनके पति विराट कोहली को शॉल भेंट स्वरुप दी गई। इसके बाद इन दोनों ने काफी देर तक महाराज जी से बातचीत की। इसके अलावा तब अनुष्का ने संत से प्रेम और भक्ति का आशीर्वाद मांगा। इसके लिए महाराज जी ने उन दोनों को नाम जप करने के लिए कहा। इसके अलावा महाराज जी ने कहा कि दोनों खूब आनंद और प्रेम के साथ रहो।

दूसरी बार प्रेमानंद महाराज से मिले विराट-अनुष्का :-

भारतीय दिग्गज विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Anushka and Virat) दूसरी बार प्रेमानंद जी महाराज से मिलने पहुंचे हैं। वहीं इससे पहले ये दोनों पहली बार संत से मिलने के लिए 4 जनवरी 2023 को वहां पहुंचे थे।

Anushka and Virat
image source via getty images

तब इन दोनों के वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थी। उस समय यह कपल बेटी वामिका के साथ गया था। इसके अलावा वह एक बार फिर से अपने माता-पिता के साथ महाराज जी के दर्शन करने पहुंची हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More