ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ आईपीएल के दौरान होने वाली वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया हैं। इसके साथ ही उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली व्हाइट बॉल सीरीज के लिए भी टीम घोसित कर दी हैं। इन दोनों दौरों के लिए टीम में बड़े खिलाड़ियों को आराम दिया गया है जबकि कुछ युवा चेहरों को मौका दिया गया हैं।
मिचेल मार्श संभालेंगे कप्तानी
पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले दौरों के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी मिचेल मार्श करते हुए नजर आएंगे। उनकी कप्तानी में टीम पिछले दो बार के टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई थी और इस बार तो वो सुपर 8 से ही बाहर हो गयी थी।
उसके बाद भी उन्हीं के ऊपर भरोसा जताया जा रहा हैं और वो एक बार फिर से टीम की कमान संभालेंगे। वहीँ पैट कमिंस की अनुपस्थिति में वो वनडे टीम की कप्तानी भी करते हुए नजर आएंगे।
कमिंस, स्टार्क और हेज़लवुड को दिया गया आराम
पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले व्हाइट बॉल टूर के लिए ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज तेज गेंदबाजी की तिकड़ी पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क को आराम दिया गया है। वहीँ उनकी जगह पर तेज गेंदबाज बिली स्टेंलेक और रिले मेरेडिथ की वापसी हुई हैं। वो दोनों लम्बे समय से टीम से बाहर चल रहे थे।
ओलिवर पीक को मिला मौका
ऑस्ट्रेलियाई सेलेक्टर टीम में ज्यादा युवा खिलाड़ियों को मौका नहीं देते हैं। उन्हें पहले लम्बे समय तक डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद ही डेब्यू करने का मौका दिया जाता हैं। हालाँकि इस साल अंडर 19 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की कमान सँभालने वाले और शानदार प्रदर्शन करने वाले ओलिवर पीक को पहली बार टीम में शामिल किया गया हैं। वो पिछले कुछ समय से घरेलू क्रिकेट के साथ साथ बीबीएल में भी अच्छा प्रदर्शन किया था।
पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड
मिचेल मार्श (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, रिले मेरेडिथ, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, मैट शॉर्ट, बिली स्टैनलेक और एडम जम्पा.
बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड
मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट और एडम जम्पा.
बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड
मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, एरॉन हार्डी, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुहनेमैन, रिले मेरेडिथ, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ और एडम जम्पा.

