आईपीएल के 19वें सीजन का 53वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जा गया। इस मैच में लखनऊ की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 20 ओवरों में 203 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
लखनऊ को इस मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाज जोश इंग्लिश ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए पहले 6 ओवरों में टीम के स्कोर को 90 से ज़्यादा रन लगाए। इंग्लिश ने इस मुकाबले में सिर्फ 33 गेंदों में 85 रनों की शानदार पारी खेली।
अपनी इस शानदार पारी के दौरान जोश इंग्लिश ने एक ऐसा शानदार रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया, जो इससे पहले चेपॉक के मैदान पर कोई बल्लेबाज हासिल नहीं कर पाया था।
चेपॉक में पहली बार 20 गेंदों से कम में फिफ्टी लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने जोश इंग्लिश
जोश इंग्लिश को IPL 2026 में सीजन के शुरुआत से ही इनको खेलने था पर अपनी शादी की वजह से वह शुरुआती मुकाबलों में टीम के साथ नहीं जुड़ थे। अब उनके टीम में शामिल होने के बाद लखनऊ का बल्लेबाजी क्रम और भी आक्रामक बन गया है।
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में इंग्लिश जोश इंग्लिश ने सिर्फ 17 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और इसी के साथ वह आईपीएल इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने चेपॉक के मैदान पर 20 या उससे कम गेंदों में फिफ्टी लगाने का कारनामा किया है।
इसके अलावा जोश इंग्लिश की यह अर्धशतकीय पारी लखनऊ सुपर जाएंट्स की तरफ से आईपीएल इतिहास की तीसरी सबसे तेज फिफ्टी भी बन गई।
IPL इतिहास में पावरप्ले के दौरान चौथा सबसे बड़ा निजी स्कोर हुआ दर्ज
लखनऊ सुपर जायंट्स ने जब चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पावरप्ले का खेल खत्म होने तक 91 रन बना लिए थे, तब तक जोश इंग्लिश अकेले 77 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। इसी के साथ इंग्लिश आईपीएल इतिहास में पावरप्ले के दौरान सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।
इस खास लिस्ट में पहले स्थान पर सुरेश रैना का नाम है, जिन्होंने साल 2014 में पंजाब किंग्स के खिलाफ सिर्फ 25 गेंदों में 87 रन बनाए थे। वहीं दूसरे नंबर पर ट्रेविस हेड हैं, जिन्होंने पावरप्ले में 84 रन बनाए थे। इसके बाद जेक फ़्रेज़र -मैकगर्क 78 रनों के साथ इस सूची में शामिल हैं, जबकि अब जोश इंग्लिश ने 77 रन बनाकर चौथा स्थान हासिल कर लिया है।

