10 Bollywood Celebrities And Their Favourite Cricketers: बॉलीवुड और क्रिकेट भारत में दो सबसे बड़े जुनून हैं, और जब इन दोनों की दुनिया मिलती है, तो चर्चा होना तय है। कई बॉलीवुड स्टार्स खुलेआम अपने फेवरेट क्रिकेटर्स के लिए दीवानगी दिखाते हैं। चाहे वो मैदान पर हों या सोशल मीडिया पर, ये सितारे अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को सपोर्ट करने से नहीं चूकते।
IPL की शुरुआत के बाद से सभी अभिनेता अपने राज्यों की टीम को सपोर्ट करते हुए दिखते हैं, लेकिन जब बात अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट की आती है, तो सबके दिल में सिर्फ टीम इंडिया होती है। कई बड़े स्टार नीली जर्सी पहनकर स्टेडियम में टीम को चीयर करने भी पहुँचते हैं। अब यहाँ हम आपको 10 बॉलीवुड स्टार्स और उनके फेवरेट क्रिकेटर्स की जानकारी देने जा रहे हैं।
10 बॉलीवुड स्टार्स और फेवरेट क्रिकेटरों की सूची
1. नुसरत भरूचा – एमएस धोनी
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में नुसरत ने साफ़ कहा कि उनके दिल में सिर्फ धोनी बसते हैं। उन्होंने कहा, “जब मैं क्रिकेट की फैन बनी, तब धोनी अपने पीक पर थे… क्या आदमी है!” उनका शांत स्वभाव और विकेटकीपिंग स्किल उन्हें सबसे अलग बनाते हैं।
2. शाहरुख़ ख़ान – गौतम गंभीर
कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख़ कई खिलाड़ियों के साथ जुड़े हैं, लेकिन गौतम गंभीर को वह सबसे खास मानते हैं। 2012 और 2014 में KKR को ट्रॉफी दिलाने वाले गंभीर को किंग खान ने ‘लीडर विद ए लायन हार्ट’ कहा था।
3. दीपिका पादुकोण – राहुल द्रविड़
दीपिका पादुकोण ने कई बार बताया है कि वह बचपन में राहुल द्रविड़ की बहुत बड़ी फैन थीं। कर्नाटक से ताल्लुक रखने वाली दीपिका ने द्रविड़ को ‘परफेक्ट रोल मॉडल’ मानती हैं। उन्हें आईपीएल के शुरूआती सीजनों में RCB को सपोर्ट करते हुए भी देखा गया है, जब द्रविड़ उस टीम का हिस्सा हुआ करते थे।
4. रणबीर कपूर – विराट कोहली
रणबीर ने कई बार विराट को ‘मॉडर्न क्रिकेट का सबसे बड़ा सितारा’ कहा है। उनकी फिटनेस और अग्रेसिव अप्रोच रणबीर को बेहद पसंद हैं। हालाँकि, रणबीर मुंबई के होने के नाते IPL में मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करते नजर आते हैं।
5. अनुष्का शर्मा – विराट कोहली
विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा उनके सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम में से एक हैं। दोनों की जोड़ी क्रिकेट और बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से है। इसीलिए, यह कहना बिलकुल गलत नहीं होगा कि कोहली उनके फेवरेट क्रिकेटर हैं।
6. रणवीर सिंह – एमएस धोनी
रणवीर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि धोनी का कूल अंदाज उन्हें बहुत प्रेरित करता है। उन्होंने यहां तक कहा था कि अगर कभी धोनी पर फिल्म बनी, तो वो उसमें काम करना चाहेंगे। (हालाँकि, धोनी की बायोपिक में सुशांत सिंह राजपूत पहले ही कमाल कर चुके हैं)।
7. प्रियंका चोपड़ा – सचिन तेंदुलकर
प्रियंका चोपड़ा ने एक बार सचिन को ‘भारत का गौरव’ कहा था और कई जगहों पर उनकी बल्लेबाज़ी के दौर को याद किया है। जब सचिन ने संन्यास लिया, तब प्रियंका ने एक इमोशनल पोस्ट लिखकर उन्हें विदाई भी दी थी।
8. अर्जुन कपूर – MS धोनी
डायरेक्टर बोनी कपूर के बेटे और हाल ही में सिंघम अगेन में विलेन की भूमिका में नजर आने वाले अर्जुन कपूर ने खुद कबूल किया है कि धोनी को वो अपना बड़ा भाई मानते हैं। उन्हें धोनी की लीडरशिप बेहद पसंद है, लेकिन वह IPL में मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करते हैं।
9. सोनाक्षी सिन्हा – युवराज सिंह
दिग्गज अभिनेता और अब सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने एक बार कहा था कि युवराज सिंह की फाइटिंग स्पिरिट उन्हें बहुत इंस्पायर करती है। 2011 वर्ल्ड कप में युवराज की परफॉर्मेंस ने उन्हें पूरी तरह प्रभावित किया था।
10. करण जौहर – विराट कोहली
करण जौहर को विराट कोहली का चार्म और कॉन्फिडेंस क्रिकेट में सबसे ज्यादा आकर्षित करता है। करण ने एक बार कहा था कि अगर उन्हें किसी क्रिकेटर को लेकर फिल्म बनानी हो, तो वो विराट को चुनेंगे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।