इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने गुरुवार को ICC Champions Trophy 2025 Official Event Song ‘जीतो बाजी खेल के’ रिलीज कर दिया है पाकिस्तान के फेमस सिंगर Atif Aslam ने इसमें अपनी आवाज दी है।
आईसीसी ने गुरूवार दोपहर अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी पूरी वीडियो शेयर की। उन्होंने इसमें जानकारी दी कि, आतिफ अस्लम इस वीडियो के लीड सिंगर और अब्दुल्लाह सिद्दीकी इसके प्रोड्यूसर हैं। इसके अलावा, इस गाने को अदनान धुल और अस्फंदयार असद ने मिलकर लिखा है।

भारत और पाकिस्तान के फैंस आईसीसी की इस बात के लिए प्रशंसा भी कर रहे हैं कि उन्होंने आतिफ अस्लम को इसके लिए चुना है। भारत और पाकिस्तान में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में आतिफ के चाहने वाले हैं। वह बॉलीवुड में कई सुपरहिट गाने दे चुके हैं और दुनियाभर में लाइव शोज भी करते हैं।
जैसे-जैसे चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट के दिन नजदीक आ रहे हैं, इसे लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और आईसीसी और भी ज्यादा एक्टिव हो गए हैं। बता दें कि, आठ टीमों के साथ होने वाले इस मेगा इवेंट से पहले क्रिकेट फैंस के बीच उत्साह बनाए रखने के लिए पीसीबी और आईसीसी साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जो करीब 30 सालों बाद पाकिस्तान में यह पहला आईसीसी आयोजन होने जा रहा है।
कुछ दिन पहले ही आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का एक टीज़र वीडियो भी जारी किया था, जिसमें भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी नजर आए थे. उस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था और फैंस के बीच अपनी पसंदीदा टीमों को खेलते हुए देखने की उत्सुकता बढ़ गई थी।
19 फरवरी से शुरू होगी चैंपियंस ट्रॉफी

आईसीसी चैपियंस ट्रॉफी का नौवां संस्करण 19 फरवरी से शुरू होने वाला है। पाकिस्तान की मेजबानी में इस टूर्नामेंट के कुछ मुकाबले दुबई में भी खेले जाएंगे। भारतीय टीम ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया था, जिसके चलते आईसीसी को मजबूरन यह फैसला लेना पड़ा था।
इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच नेशनल स्टेडियम कराची में खेला जाएगा। इसके अलावा, भारतीय टीम को अपना पहला मुकाबला मेजबान टीम के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलना है। इस मुकाबले में भारतीय टीम की नजरें 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में मिली हार का बदला लेने पर होंगी।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


