IND vs ENG: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन चोटिल हो गए हैं। इसके चलते हुए ऋषभ पंत अपने अंगुठे में आई चोट की वजह से इंग्लैंड सीरीज से बाहर हो गए हैं। अपनी इस चोट के बाद भी हालांकि पंत ने दोबारा बल्लेबाजी की और 54 रनों की शानदार पारी खेली।
इसके बावजूद भी वह विकेटकीपिंग नहीं करेंगे। अब उनकी जगह चौथे टेस्ट मैच में ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग करेंगे। इस बीच पहले रिपोर्ट्स सामने आई थी कि पंत की जगह पांचवे टेस्ट मैच में ईशान किशन को जगह मिल सकती है। लेकिन अब क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय स्क्वाड में पंत के रिप्लेसमेंट की जगह एन जगदीशन को मौका मिल सकता है।
जगदीशन का घरेलू क्रिकेट में रहा है शानदार रिकॉर्ड :-
इस समय ईशान किशन चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। क्यूंकि वह काफी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। इसके अलावा किशन ने भारत के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2023 में खेला था। तभी तो अब ऐसे में एन जगदीशन का भारतीय टेस्ट टीम में शामिल होना तय माना जा रहा है।

इसके अलावा एन जगदीशन का अभी तक भी भारतीय टीम के लिए डेब्यू नहीं हुआ है। जबकि उनका घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। इस बीच उन्होंने 52 फर्स्ट क्लास मैचों में कुल 3373 रन बनाए हैं। इस दौरान हमें उनके बल्ले से 10 शतक और 14 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। इसके अलावा उन्होंने 64 लिस्ट-ए मैचों में कुल 2728 रन भी बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 9 शतक भी आए हैं।
जगदीशन IPL में जगदीशन ने खेल हैं 13 मैच :-

भारत के युवा विकेट कीपर बल्लेबाज एन जगदीशन आईपीएल की सबसे सफल टीम में से एक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। वहीं इससे पहले वह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं। आईपीएल में उन्होंने अभी तक कुल 13 मैचों में 162 रन बनाए हैं। इसके अलावा उनके पास लंबी पारी खेलने की क्षमता भी है। तभी तो क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार एन जगदीशन की काबिलियत को देखकर टीम इंडिया के सेलेक्टर्स उनको एक संभावित विकल्प के तौर पर देख रहे हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

