Entertainers Cricket League का दूसरा सीजन (ECL2025) एक बार फिर धमाल मचाने आ रहा है। इस बार फैंस को और भी ज्यादा रोमांच देखने को मिलेगा। ECL का पहला सीजन काफी हिट रहा था, जिसमें सोशल मीडिया के कई बड़े स्टार्स ने हिस्सा लिया था। अब इस बार यह टूर्नामेंट पहले से ज्यादा मजेदार होने वाला है।
इस बार टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें कई यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर खेलते नजर आएंगे। पिछले सीजन की चैंपियन टीम Haryanvi Hunters की कप्तानी फिर से Elvish Yadav के हाथों में होगी। वहीं Abhishek Malhan, Gaurav Taneja और Munawar Faruqui जैसे चर्चित नाम भी अपनी टीमों को ट्रॉफी जिताने उतरेंगे।
Entertainers Cricket League 2025: कब और कहां खेले जाएंगे मैच?
Entertainers Cricket League 2025 के सभी मैच 5 मार्च से 16 मार्च के बीच इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम, दिल्ली में खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट में कुल 32 मैच खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला 16 मार्च को होगा।
ECL 2025 की टीमों के कप्तान कौन-कौन हैं?
- Haryanvi Hunters – Elvish Yadav
- Bangalore Bashers – Abhishek Malhan
- Mumbai Disruptors – Munawar Faruqui
- Dynamic Delhi – Gaurav Taneja
- Lucknow Lions – Anurag Dwivedi
- Rajasthan Rangers – Zayn Saifi
- Chennai Smashers – Mahesh Nain
- Kolkata Superstars – Pushkar Raj Thakur
कौन जीत सकता है ECL 2025 की ट्रॉफी?
Elvish Yadav की टीम Haryanvi Hunters ECL 2025 में भी खिताब बचाने उतरेगी, लेकिन उन्हें कड़ी टक्कर मिलने वाली है। इस सीजन फूकरा इंसान के नाम से मशहूर अभिषेक मल्हान की Bangalore Bashers और बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारूकी की Mumbai Disruptors भी मजबूत टीमें मानी जा रही हैं।
फैंस क्यों हैं 2025 ECL के लिए एक्साइटेड?
ECL में क्रिकेट के साथ-साथ फन और एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का होता है। फैंस अपने फेवरेट यूट्यूबर्स को क्रिकेट के मैदान पर देखना पसंद करते हैं। पिछले साल इस लीग को यूट्यूब पर करोड़ों लोगों ने देखा था और इस बार भी टूर्नामेंट को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है।अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या इल्विश यादव इस सीजन एक बार फिर से अपनी टीम को चैंपियन बना पाएंगे या हमें कोई नया चैंपियन दिखने को मिलेगा।
Entertainers Cricket League 2025 का पूरा शेड्यूल
मैच नंबर | टीमें | तारीख | समय (IST) |
---|---|---|---|
1 | हरियाणवी हंटर्स बनाम राजस्थान रेंजर्स | 5 मार्च | 6:00 PM |
2 | लखनऊ लायंस बनाम मुंबई डिसरप्टर्स | 5 मार्च | 9:00 PM |
3 | डायनामिक दिल्ली बनाम चेन्नई स्मैशर्स | 6 मार्च | 3:00 PM |
4 | बैंगलोर बैशर्स बनाम कोलकाता सुपरस्टार्स | 6 मार्च | 6:00 PM |
5 | हरियाणवी हंटर्स बनाम मुंबई डिसरप्टर्स | 6 मार्च | 9:00 PM |
6 | राजस्थान रेंजर्स बनाम कोलकाता सुपरस्टार्स | 7 मार्च | 3:00 PM |
7 | हरियाणवी हंटर्स बनाम डायनामिक दिल्ली | 7 मार्च | 6:00 PM |
8 | लखनऊ लायंस बनाम बैंगलोर बैशर्स | 7 मार्च | 9:00 PM |
9 | मुंबई डिसरप्टर्स बनाम डायनामिक दिल्ली | 8 मार्च | 3:00 PM |
10 | लखनऊ लायंस बनाम कोलकाता सुपरस्टार्स | 8 मार्च | 6:00 PM |
11 | बैंगलोर बैशर्स बनाम राजस्थान रेंजर्स | 8 मार्च | 9:00 PM |
12 | कोलकाता सुपरस्टार्स बनाम मुंबई डिसरप्टर्स | 9 मार्च | 3:00 PM |
13 | राजस्थान रेंजर्स बनाम डायनामिक दिल्ली | 9 मार्च | 6:00 PM |
14 | हरियाणवी हंटर्स बनाम चेन्नई स्मैशर्स | 9 मार्च | 9:00 PM |
15 | बैंगलोर बैशर्स बनाम डायनामिक दिल्ली | 10 मार्च | 3:00 PM |
16 | राजस्थान रेंजर्स बनाम चेन्नई स्मैशर्स | 10 मार्च | 6:00 PM |
17 | हरियाणवी हंटर्स बनाम लखनऊ लायंस | 10 मार्च | 9:00 PM |
18 | कोलकाता सुपरस्टार्स बनाम डायनामिक दिल्ली | 11 मार्च | 3:00 PM |
19 | लखनऊ लायंस बनाम राजस्थान रेंजर्स | 11 मार्च | 6:00 PM |
20 | बैंगलोर बैशर्स बनाम चेन्नई स्मैशर्स | 11 मार्च | 9:00 PM |
21 | लखनऊ लायंस बनाम चेन्नई स्मैशर्स | 12 मार्च | 3:00 PM |
22 | हरियाणवी हंटर्स बनाम बैंगलोर बैशर्स | 12 मार्च | 6:00 PM |
23 | राजस्थान रेंजर्स बनाम मुंबई डिसरप्टर्स | 12 मार्च | 9:00 PM |
24 | लखनऊ लायंस बनाम डायनामिक दिल्ली | 13 मार्च | 3:00 PM |
25 | मुंबई डिसरप्टर्स बनाम चेन्नई स्मैशर्स | 13 मार्च | 6:00 PM |
26 | हरियाणवी हंटर्स बनाम कोलकाता सुपरस्टार्स | 13 मार्च | 9:00 PM |
27 | बैंगलोर बैशर्स बनाम मुंबई डिसरप्टर्स | 14 मार्च | 3:00 PM |
28 | कोलकाता सुपरस्टार्स बनाम चेन्नई स्मैशर्स | 14 मार्च | 6:00 PM |
29 | क्वालीफायर 1 | 15 मार्च | 3:00 PM |
30 | एलिमिनेटर | 15 मार्च | 6:00 PM |
31 | क्वालीफायर 2 | 15 मार्च | 9:00 PM |
32 | फाइनल | 16 मार्च | 9:00 PM |
कहां देखें ECL Season 2 के लाइव मैच?
फैंस ECL 2025 के सभी मैचों को घर बैठे लाइव देख सकते हैं। मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग ECL के ऑफिशियल YouTube चैनल और Waves OTT ऐप पर होगी। इसके अलावा Sony Sports 5 और Sony Sports 5 HD चैनलों पर मैचों का लाइव टेलीकास्ट भी होगा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।