Ind Vs NZ Test: भारत और न्यूजीलैंड (Ind Vs NZ Test) के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक खास उपलब्धि अपने नाम दर्ज की। बता दें कि, वह टेस्ट क्रिकेट में 9000 रन बनाने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले इस मामले में टीम इंडिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर,राहुल द्रविड़ और सुनील गावस्कर ने यह मुकाम हासिल किया था।
विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में तीसरे दिन के 42वें ओवर की चौथी गेंद पर सिंगल लेते हुए यह कारनामा कर दिखाया। उनकी पारी इसलिए भी खास है क्योंकि टीम इंडिया पहली पारी के आधार पर न्यूजीलैंड से 356 रनों से पीछे थी। हालाँकि, विराट इस मामले में भारत की तरफ से सबसे धीमे (पारियों के हिसाब से) बल्लेबाज रहे हैं।
Ind Vs NZ Test: विराट कोहली ने मुश्किल परिस्थिति में खेली महत्वपूर्ण पारी

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने मुश्किल समय में एक शानदार पारी खेलकर टीम इंडिया को मुश्किलों से उभारा और एक शानदार पारी खेलकर अपने नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज करवा लिया। बता दें कि, जब विराट कोहली मैदान पर उतरे तो उनसे एक शानदार पारी की उम्मीद थी। उन्होंने क्रिकेट फैंस और टीम मैनेजमेंट की उम्मीदों पर खरा भी उतरने की कोशिश की है।
यशस्वी जायसवाल के आउट होने के बाद विराट कोहली को मोर्चा संभाले कुछ ही समय हुआ था कि कप्तान रोहित शर्मा का विकेट गिर गया। वह हाफ सेंचुरी बनाकर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से बोल्ड हुए। इसके बाद कोहली ने युवा सरफराज खान के साथ पारी संभाली। दोनों टीम को 200 रनों के पार पहुंचाया।
Ind Vs NZ Test: विराट कोहली ने 197 पारियों में पूरे किए 9 हजार टेस्ट रन
विराट कोहली (Virat Kohli) ने यह कारनामा अपने टेस्ट मैचों की 197 परियों में पूरा किया। हालाँकि, उनके अलावा दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर और द्रविड़ ने उनसे कम पारियों में यह आंकड़ा छुआ था। सुनील गावस्कर टेस्ट फॉर्मेट में 9 हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज थे। उन्होंने 1985 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में यह मुकाम हासिल किया था। बता दें कि, उन्हें यहाँ तक पहुँचने के लिए 192 पारियां लगी थीं।
Ind Vs NZ Test: सुनील गावस्कर, सचिन और द्रविड़ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके विराट

दुनिया के महान बल्लेबाजों में से एक सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने साल 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में 9 हजार रन पूरे किए थे। उन्होंने ने 179 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी, जबकि टीम इंडिया के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ ने सबसे कम 176 परियों में यह कारनामा कर डाला था। उन्होंने 2006 में किंग्सटन टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट करियर के 9 हजार रन पूरे किए थे।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


