ICC T20 Rankings: अभी हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने ताजा रैंकिंग जारी की थी। इस बार इसमें काफी उथल पुथल देखने को मिली है। इसके चलते हुए आईसीसी मेंस टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी टॉप 10 में अपनी जगह सुनिश्चत करने में कामयाब रहे हैं। वहीं अब इस सूची में भारत के टी20 कैप्टन सूर्यकुमार यादव शामिल हैं। इसके अलावा अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा व यशस्वी जायसवाल जैसे युवा बल्लेबाज भी इस लिस्ट में शामिल हैं।
ICC रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा :-
हर बार की तरह इस बार भी भारतीय खिलाड़ी आईसीसी रैंकिंग में अपना दबदबा बनाने में कामयाब रहे हैं। इस बीच अब आईसीसी ने जो ताजा मेंस टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग जारी की है। इसमें पहले पायदान पर टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा मौजूद हैं।

भारत के इस युवा सलामी बल्लेबाज के इस समय 829 रेटिंग प्वॉइंट्स हैं। यह उन्होंने इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान हासिल की थी। तब इस सीरीज के दौरान भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कुल 279 रन बनाए थे। इसमें उनके बल्ले से एक शतक व एक अर्धशतक भी आया था।
इन भारतीय बल्लेबाजों का नाम भी है शामिल :-
इसके अलावा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर अन्य भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा आ गए हैं। इस समय उनके 804 रेटिंग प्वॉइंट्स हैं। क्यूंकि उन्होंने पिछले एक साल में टी20 इंटरनेशनल में काफी सारे रन बनाए हैं। इसमें उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2024 में खेली टी20 सीरीज में जमकर रन बनाए थे। उस समय उनके दो शतकीय पारियां आई थी।

इसके अलावा भारतीय टीम के टी20 कप्तान और फैंस के बीच मिस्टर 360 के नाम से मशहूर सूर्यकुमार यादव का नाम भी आईसीसी रैंकिंग में पहले 10 खिलाड़ियों में शामिल हैं। इस लिस्ट में उनका नाम छठे नंबर पर आता है। इस समय उनके 739 रेटिंग प्वॉइंट्स हैं। इस बार रैंकिंग में यशस्वी जायसवाल को एक स्थान का फायदा हुआ है। क्यूंकि इस ताजा रैंकिंग में उनका नाम दसवें पायदान पर है। इस समय उनके 673 रेटिंग प्वॉइंट्स हैं।
एशिया कप 2025 में धमाल मचाएंगे भारतीय खिलाड़ी :-

भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने यूएई में होने वाले एशिया कप 2025 में भाग लेने जाएगी। वहां पर आगामी 10 सितंबर को भारतीय टीम का पहला मुकाबला यूएई के साथ होगा। इसके बाद फिर भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 14 सितंबर को होगा। वहीं इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की नजरें अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा व यशस्वी जायसवाल पर रहने वाली हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

