लखनऊ सुपर जाइंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 9 रन से हराकर इस सीजन की तीसरी जीत दर्ज कर ली है।
आईपीएल 2026 के 19वें सीजन का 50वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में लखनऊ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 रनों से जीत दर्ज की।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 209 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
पहली पारी में बारिश होने के कारण DLS मेथड के हिसाब RCB की टीम को 213 रन का टारगेट मिला।
पावरप्ले में RCB ने गंवाए 2 विकेट
212 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने महज 17 रन के स्कोर पर ही जैकब बेथेल और विराट कोहली के विकेट गंवा दिए।
रजत पाटीदार की अर्धशतकीय पारी भी RCB को हार से नहीं बचा पाई।
टॉप ऑर्डर के जल्दी पवेलियन लौट जाने के बाद टीम को संभालने की जिम्मेदारी कप्तान रजत पाटीदार ने संभाली और उन्होंने पारी को 11वें ओवर तक संभाले रखा। इसके बाद वह शाहबाज अहमद की शानदार गेंद पर कैच आउट हो गए। इस पारी में पाटीदार ने सबसे ज्यादा 31 गेंदों में 61 रन बनाए। इसके बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा।
टिम डेविड ने 17 गेंदों में 40 रन बनाकर मैच को रोमांचक बनाने की पूरी कोशिश की, लेकिन आखिर में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम मुकाबला जीतने में सफल रही।
LSG की जीत में मिचेल मार्श की शतकीय पारी का अहम योगदान रहा
मिचेल मार्श ने LSG के लिए पारी की शुरुआत करते हुए मिले मौके का शानदार फायदा उठाया और बेहतरीन शतक जड़ दिया।
मार्श ने इस मुकाबले में अपना दूसरा आईपीएल शतक सिर्फ 49 गेंदों में पूरा किया। उन्होंने 56 गेंदों का सामना करते हुए 111 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 9 छक्के शामिल रहे।
लखनऊ के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही RCB के बल्लेबाजों पर बनाया दबाव
लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत में गेंदबाजों का अहम योगदान रहा। प्रिंस यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके, जबकि शाहबाज अहमद ने दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। वहीं मोहम्मद शामी ने भी एक अहम विकेट लेकर टीम की जीत में योगदान दिया।

