IPL 2025: आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी केएल राहुल के अलावा इन 3 खिलाड़ियों को हुआ तगड़ा नुकसान, हुआ करोड़ों का घाटा
IPL 2025: आईपीएल 2025 के लिए सऊदी अरब के जेद्दा में अभी मेगा ऑक्शन चल रहा है। इस बार जहां मेगा नीलामी में कई खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हुई है। वहीं कुछ खिलाड़ियों को इस बार भारी नुकसान हुआ है।
IPL 2025: आईपीएल 2025 के लिए सऊदी अरब के जेद्दा में अभी मेगा ऑक्शन चल रहा है। इस बार जहां मेगा नीलामी में कई खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हुई है। वहीं कुछ खिलाड़ियों को इस बार भारी नुकसान हुआ है। इसी बीच इस बार आईपीएल 2025 (IPL 2025) की मेगा नीलामी में ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह और टी नटराजन जैसे खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हुई है। इस बार ऋषभ पंत 27 करोड़ में सबसे महंगे बिकने के बाद आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए है।
वहीं इसके अलावा श्रेयस अय्यर भी अब 26.75 करोड़ में बिकने के बाद आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए है। उनको इस बार मेगा नीलामी में पंजाब किंग्स की टीम ने खरीदा है। क्यूंकि इस बार की मेगा नीलामी (IPL 2025) में पंजाब किंग्स की टीम ने अर्शदीप और चहल को भी 18-18 करोड़ में खरीदा है। इसके अलावा इस बार कुछ ऐसे खिलाड़ी भी है जिनको मेगा ऑक्शन में काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। वहीं इस बार (IPL 2025) केएल राहुल के अलावा 3 और भी नाम हैं। आइए जानते है उनके बारें में।
IPL 2025 केएल राहुल :-
साल 2022 से लेकर साल 2024 तक केएल राहुल लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम का हिस्सा थे। इसके अलावा साल 2024 में राहुल की फीस 17 करोड़ थी।
वहीं इस मेगा ऑक्शन में केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 14 करोड़ में खरीदा है। तभी तो उनको इस बार की मेगा नीलामी (IPL 2025) में 3 करोड़ तक का घाटा हुआ है।
ग्लेन मैक्सवेल :-
साल 2021 में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर आरसीबी की टीम से जुड़े हुए थे। वहीं इस बार सीजन 2025 के लिए दिग्गज खिलाड़ी को टीम ने रिटेन नहीं किया है। क्यूंकि साल 2021 में मैक्सवेल को आरसीबी की टीम ने 14.25 करोड़ में खरीदा था।
लेकिन इस बार आईपीएल 2025 (IPL 2025) के मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स की टीम ने मैक्सवेल को सिर्फ 4.20 करोड़ में खरीदा है। तभी तो इस तरह से मैक्सवेल को 10 करोड़ का नुकसान हुआ है।
ईशान किशन :-
साल 2022 के ऑक्शन में मुंबई इंडियंस की टीम ने ईशान किशन को 15.25 करोड़ में खरीदा था। लेकिन साल 2025 के सीजन से पहले ही उनको टीम ने रिलीज कर दिया था। तभी तो उनको इस बार ऑक्शन में दोबारा से आना पड़ा है।
वहीं इसके अलावा इस बार आईपीएल 2025 (IPL 2025) के मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 11.25 करोड़ में खरीदा है। अब इस तरह से ईशान किशन को लगभग 4 करोड़ का घाटा हुआ है।
समीर रिजवी :-
आईपीएल 2024 की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने समीर रिजवी को 8.40 करोड़ में खरीदा था। लेकिन इस सीजन में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। तभी तो चेन्नई की टीम ने उनको 2025 (IPL 2025) के सीजन से पहले ही रिलीज कर दिया था।
जिसके चलते हुए उनको इस बार ऑक्शन में आना पड़ा है। तभी तो अब आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने उनको महज 95 लाख में खरीदा है। इस तरह से उनको इस बार लगभग 7.50 करोड़ का घाटा हुआ है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।